(2023) Chand Dharti Se Kitna Dur Hai: दोस्तों, हर किसी व्यक्ति के मन में यह प्रश्न उठता है कि आखिर चांद हमारी धरती से कितना दूर है? चाँद हमेशा से ही हम सब के लिए जिज्ञासा का केंद्र बिंदु रहा है। आप और हम बचपन से ही चंद्रमा से परिचित हैं।
वैज्ञानिक और खगोल शास्त्रियों के लिए चंद्रमा हमेशा से ही शोध का विषय रहा है। समय-समय पर चांद से संबंधित कई नई जानकारियां सामने आती रहती हैं।
बचपन से ही हम सभी के मन में चंद्रमा से संबंधित कई तरह के प्रश्न और जिज्ञासा रही हैं। हम सभी ने कभी ना कभी यह सोचा है कि आखिर चांद हमारी पृथ्वी से कितना दूर है? चांद की धरती से कितनी दूरी है?
आज इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि चांद धरती से कितना दूर है? दोस्तों यह सवाल सभी लोगों के लिए बहुत ही अहम सवाल है।
हर व्यक्ति यह जानना चाहता है कि आखिर चंद्रमा हमारी धरती से कितनी दूरी पर है?
तो आइए विस्तार से जानते हैं कि आखिर चंद्रमा क्या है और यह हमारी धरती से कितना दूर है? चांद के बारे में क्या-क्या रोचक तथ्य हैं जो हमें जानना आवश्यक है।
चाँद धरती से कितनी दूरी पर है? | Chand Dharti Se Kitna Dur Hai
Table of Contents
दोस्तों, जब भी कोई व्यक्ति पृथ्वी से चांद की ओर देखता है तो उसे ऐसा लगता है कि मानव चांद धरती के बहुत ही नजदीक है।
लेकिन आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। चांद और धरती के बीच में बहुत दूरी है।
वैज्ञानिकों के अनुसार, चांद धरती से लगभग 384403 किलोमीटर या 238857 मील की दूरी पर स्थित है। आपको यह भी बता दें कि चंद्रमा और धरती के बीच की यह दूरी हमेशा समान नहीं रहती है।
यह दूरी परिक्रमा के कारण बदलती रहती है। जिस कारण अभी चंद्रमा धरती के नजदीक होता है तो कभी दूर होता है।
चंद्रमा के पास स्वयं का प्रकाश नहीं होता है, यह सूर्य के प्रकाश से चमकता है। चंद्रमा अपनी धुरी पर परिक्रमा के साथ-साथ, हमारी धरती की परिक्रमा भी लगातार करता रहता है।
चांद के आकार की बात करें तो यह गोल नहीं होता है। चांद वास्तव में अंडाकार आकृति का होता है। चंद्रमा हमारे सौरमंडल का पांचवा सबसे बड़ा उपग्रह है।
चांद का वजन कितना है? | Chand Ka Wajan Kitna Hai
दोस्तों, आइए जानते हैं चांद का वजन लगभग कितना है? अगर धरती और चांद के वजन की बात करें तो धरती का वजन चांद से कई गुना ज्यादा होता है।
चांद दूर से देखने पर बहुत ही छोटा दिखाई देता है लेकिन वास्तव में यह काफी बड़ा है। चांद पृथ्वी के व्यास का लगभग एक चौथाई ही है।
चंद्रमा सौरमंडल का पांचवा सबसे बड़ा उपग्रह है और इसका निर्माण 4.51 अरब साल पहले हुआ था।
चंद्रमा के वजन की बात करें, तो आपको आश्चर्य होगा यह जानकर किसका वजन काफी ज्यादा है। चंद्रमा का वजन लगभग 81 अरब टन के बराबर होता है, जो कि वास्तव में बहुत ही ज्यादा है।
चंद्रमा धरती से कितना दूर है? | Earth Moon Distance Overview
दोस्तों, धरती से चांद की दूरी कितनी है? चंद्रमा का परिक्रमा समय कितना है? चांद की परिक्रमा की गति क्या है और इसका अपनी धुरी पर कितना झुका है?
आइए विस्तार से जानते हैं इन्हीं सब प्रश्नों के बारे में।
चांद से पृथ्वी की दूरी | 384803 किलोमीटर |
परिक्रमा समय | 27.321661 दिन |
परिक्रमा की गति | 1.022 किलोमीटर/सेकंड |
दूरी पर झुका | 5.145 डिग्री |
चाँद के बारे में कुछ रोचक बातें (Some Important Facts About Moon)
- सबसे पहले वर्ष 1969 में मानव ने चांद की धरती पर अपने कदम रखें।
- चांद की धरती पर उतरने वाले विश्व के पहले व्यक्ति नील आर्म स्ट्रांग थे।
- चांद से पृथ्वी की दूरी लगभग 384000 किलोमीटर है।
- भारत ही वह पहला देश है जिसने सबसे पहले चांद पर पानी की खोज की।
- चांद का केवल 59 प्रतिशत भाग ही हमें दिखाई पड़ता है जबकि इसके बाकी हिस्से पर हमेशा अंधेरा होता है।
- प्रकाश की बात करें तो चंद्रमा के पास खुद का कोई प्रकाश नहीं है। सूर्य से पडने वाली रोशनी के कारण ही चंद्रमा हमें चमकता हुआ दिखाई देता है।
- चांद को धरती का एक चक्कर लगाने में लगभग 1 माह का समय लगता है।
- पृथ्वी में करीब 9 समा सकते हैं।
- चांद का आकार धरती के मुकाबले लगभग 27 परसेंट है।
- पूर्णिमा वाले दिन चांद की रोशनी और दिनों की अपेक्षा 9 गुना अधिक होती है।
- चांद का कुल क्षेत्रफल साउथ अफ्रीका के क्षेत्रफल के बराबर है।
- चांद का आकार गोलाकार ना होकर अंडाकार होता है।
- परिक्रमा के दौरान सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी के आ जाने के कारण चंद्र ग्रहण की घटना घटती है।
- परिक्रमा के दौरान पृथ्वी और सूर्य के बीच में चंद्रमा के आ जाने के कारण सूर्य ग्रहण की घटना घटित होती है।
- चंद्रमा की रोशनी पूर्णिमा के दिन सबसे अधिक होती है। और दिनों की अपेक्षा यह लगभग 9 गुना अधिक तेज होती है।
- चंद्रमा का वजन लगभग 81 अरब टन के बराबर होता है।
- चांद के मुकाबले सूरज करीब 400 गुना बड़ा है।
- आज तक चांद पर कुल 12 व्यक्ति ही गए हैं।
- चंद्रमा और पृथ्वी की दूरी बहुत अधिक होने के कारण पृथ्वी से देखने पर यह हमें बहुत ही छोटा दिखाई देता है।
- चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण के कारण ही पृथ्वी पर समुद्र में ज्वार भाटा (Tide) की घटना घटित होती है।
- चंद्रमा के तापमान की बात करें तो इसकी तेज प्रकाश वाले हिस्से का तापमान लगभग 180 डिग्री सेल्सियस होता है जबकि इसके पिछले हिस्से का तापमान लगभग -173 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।
- हमारे सोलर सिस्टम (Solar System) में लगभग 181 उपग्रह है जिम में चांद पांचवें नंबर पर आता है।
- यदि कोई व्यक्ति चांद पर चला जाए तो वहां उसका वजन पृथ्वी के मुकाबले 1/6 होगा।
- धरती से चांद पर जाने के लिए 3 दिन का समय लगता है।
FAQs: चंद्रमा से संबंधित कुछ प्रश्न
Q: क्या चंद्रमा पृथ्वी के चक्कर लगाता है?
Ans: जी हां, चंद्रमा हमारी पृथ्वी के चक्कर लगाता है।
Q: चाँद हमारी धरती से कितनी दूरी पर है?
Ans: चांद हमारी धरती से लगभग 384403 किलोमीटर दूर है।
Q: धरती का एक पूरा चक्कर लगाने में चाँद को कितना समय लगता है?
Ans: चंद्रमा को धरती का पूरा एक चक्कर लगाने में लगभग 1 महीने का समय लगता है।
Q: रॉकेट या यान से हमारी धरती से चांद तक पहुंचने में कितना समय लगता है?
Ans: यदि रॉकेट या यान निश्चित गति से चले तो लगभग 3 दिनों में चांद तक पहुंचा जा सकता है।
Q: चंद्र ग्रहण क्या है और यह क्यों लगता है?
Ans: चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है। परिक्रमा के समय जब हमारी पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। जिससे हमें चांद पूरा दिखाई नहीं देता है। यही घटना चंद्र ग्रहण कहलाती है।
Q: चाँद का वजन कितना है?
Ans: चांद का वजन लगभग 81 अरब टन के बराबर हो सकता है।
Q: क्या चंद्रमा पर पानी है?
Ans: जी हां, चंद्रमा पर पानी के साक्ष्य मिले हैं।
Q: चाँद पर पानी की खोज किस देश ने की थी?
Ans: चंद्रमा पर पानी की खोज भारत द्वारा की गई है।
Q: चंद्रमा के कुल कितने प्रतिशत भाग पर रोशनी है?
Ans: चंद्रमा के कुल 59 प्रतिशत भाग पर ही सूर्य की रोशनी पड़ती है।
Q: विश्व का पहला व्यक्ति कौन था, जो पहली बार चाँद पर उतरा था?
Ans: नील आर्म स्ट्रांग नामक व्यक्ति वर्ष 1969 मैं पहली बार चांद की धरती पर उतरा था।
Q: क्या चांद भी अपनी कक्षा में घूमता है?
Ans: जी हां, चाँद भी अपनी कक्षा में घूमता है।