Dengue Fever in Hindi | डेंगू बुखार

Dengue Fever in Hindi: डेंगू बुखार एक ऐसी बीमारी है जो कि डेंगू वायरस से संक्रमित मच्छर के काटने के कारण होती है। यह दुनिया के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में प्रचलित बीमारी है। डेंगू बुखार एक दर्दनाक और चलने फिरने में असमर्थ कर देने वाली बीमारी है।

इसमें हड्डियों में बहुत अधिक दर्द होता है जैसे मान लो हड्डियां टूट गई हो। इसलिए इसे ब्रेकबोन बुखार भी कहा जाता है।

डेंगू बुखार हर साल दुनिया भर में लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले लेता है। दुनिया की लगभग 40% आबादी इसके संक्रमण के खतरे में है।

Dengue Fever in Hindi | डेंगू बुखार

डेंगू बुखार वायरस के कारण फैलता है इसलिए इसे एंटीबायोटिक दवाओं के द्वारा ठीक नहीं किया जा सकता है।

बरसात के मौसम के बाद यह बीमारी बहुत अधिक चल जाती है। डेंगू बुखार मच्छर के काटने से फैलता है यह अत्यधिक संक्रामक है।

अफ्रीका, उत्तर और दक्षिण अमेरिका, पूर्णिया भमध्य सागर, दक्षिण पूर्वी एशिया और पश्चिम प्रशांत क्षेत्र के 100 से अधिक देशों में यह बीमारी पाई जाती है। इनमें से भी उत्तर और दक्षिण अमेरिका, दक्षिण पूर्व एशिया, पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र सबसे गंभीर रूप से इस बीमारी से प्रभावित हुए हैं।

Dengue Fever in Hindi

यह हाल ही के कुछ वर्षों में देखने को मिला है कि भारत में भी यह एक बहुत सामान्य सी बीमारी बन गई है। डेंगू किसी को भी संक्रमित कर सकता है चाहे वह छोटा बच्चा हो या कोई बड़ा व्यक्ति।

डेंगू बुखार एक गंभीर और जीवन के लिए खतरनाक बुखार का रूप है। डेंगू होमोजेनिक बुखार जिसके शिकार ज्यादातर बच्चे होते हैं।

डेंगू बुखार के प्रकार | Types of Dengue Fever in Hindi

डेंगू वायरस के 4 टाइप होते हैं:

  • DENV-1
  • DENV-2
  • DENV-3
  • DENV-4

DENV की वजह से डेंगू बुखार से लेकर डेंगू रक्त बहने बाला बुखार तक हो सकता है। डीएचएस अगर और गंभीर हो जाए तो डेंगू शॉक सिंड्रोम नाम की  कंडीशन तक हो सकता है।

डेंगू के अगर लक्षणों की बात करें तो इसमे दर्द बुखार जोड़ों का दर्द, मतली उल्टी और चक्कर जैसे विशिष्ट लक्षण होते हैं।

इन लक्षणों के अलावा डीएचएफ में रक्तसव थ्रांबोसाइटोनिपिया और प्लाज्मा रिसाव भी होते हैं। यह स्थिति हाइपोवॉलूमिक शॉक में तेजी से प्रगति कर सकती है और कई मामलों में मृत्यु का कारण बन सकती है।

Dengue Fever in Hindi

डेंगू बुखार के लक्षण | Dengue Fever Symptoms

डेंगू बुखार के लक्षण शुरू में हल्के हो सकते हैं इसलिए उन्हें कई बार गलतफहमी में सर्दी या वायरल बुखार के लक्षण समझ लिया जाता है। डेंगू बुखार के प्रमुख लक्षणों में अचानक तेज बुखार के साथ इनमें कम से हम निम्नलिखित लक्षण हो सकते हैं-

  • सर दर्द
  • आंखों के पीछे दर्द
  • जी मिचलाना और उल्टी आना
  • ग्रंथियों में सूजन
  • जोड़ों में दर्द या मांसपेशियों में दर्द
  • शरीर पर चकत्ते पड़ जाना

डेंगू के गंभीर लक्षण | Dengue Fever Serious Symptoms

बहुत कम मामलों में यह देखने को मिला है कि डेंगू का बुखार एक कंपनी दे देता है जिसे डेंगू होमोजेनिक बुखार के नाम से जाना जाता है। डीएचएस काफी जानलेवा हो सकता है जिसके परिणाम स्वरूप रक्त स्राव होता है और रक्त प्लेटलेट (Platelets Counts) की गिनती कम हो जाती है।

जिससे रक्त प्लाज्मा रिसाव हो सकता है और इस से भी खतरनाक डेंगू शॉक सिंड्रोम भी हो सकता है जिसमें ब्लड प्रेशर खतरनाक रूप से कम हो जाता है।

डेंगू के गंभीर बनने में बीमारी के पहले संकेत के 3 से 4 दिनों के बाद का समय महत्वपूर्ण होता है। शरीर का तापमान कम हो सकता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति ठीक हो रहा है इन लक्षणों पर ध्यान रखना चाहिए जो इस प्रकार है:

  • गंभीर पेट दर्द
  • लगातार उल्टी होना
  • मसूड़ों से खून बहना
  • उल्टी में खून आना
  • सांस लेने की रफ्तार बढ़ जाना
  • थकान बेचैनी होना

इस बीमारी मे जरा भी लापरवाही ना बरते, तुरंत डॉक्टर की सलाह ले और अन्य रोकथाम उपायों को अपनाएं।

 

Leave a Comment