Depression Symptoms: डिप्रेशन के शुरुआती 10 लक्षण

Depression Symptoms:  भागदौड़ भरे जीवन में डिप्रेशन की समस्या लोगों में काफी तेज गति से फैल रही है। आजकल चाहे बच्चे, बड़े, बूढ़े कोई भी हो सभी को डिप्रेशन की समस्या हो रही है। हर आयु सीमा के लोग इस डिप्रेशन की समस्या से ग्रसित है।

Depression Symptoms

यह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी एक गंभीर रोग है जो लोगों के मन में और सोच में काफी बुरे बदलाव करता है। डिप्रेशन से पीड़ित व्यक्ति दुखी, उदास और नकारात्मक विचार भावनाओं जैसी स्थितियों से जूझता रहता है।

Depression Symptoms

समय रहते इसका उपचार नहीं किया जाता है तो उसका जीवन खराब हो जाता है। वह तरक्की नहीं कर पाता है। वह जिंदा तो रहता है लेकिन एक लाश के तरीके से जिंदा रहता है। वह जीवन में जो वह चाहता है।

वह केवल उसके मन में ही रह जाता है उसको प्राप्त नहीं कर पाता है। यह व्यक्ति की आत्महत्या की ओर भी ले जा सकता है। अध्ययन में डिप्रेशन के कारण आत्महत्या के मामलों में तेजी से वृद्धि की पुष्टि हो गई है।

यह भी पढ़ें : खर्राटे रोकने के 5 टिप्स

डिप्रेशन से पीड़ित व्यक्ति की मानसिक स्थिति गंभीर रूप से प्रभावित होती है जिससे वह सही निर्णय नहीं ले पाता है और ना ही तरक्की की राह पर जा पाता है।

भारत में हर तीन में से एक व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार है। बहुत से लोग अक्सर यह जानने की कोशिश करते हैं कि डिप्रेशन की शुरुआत से पहले शरीर में इसके क्या संकेत और क्या लक्षण देखने को मिलते हैं।

हम अपने इस लेख में ऐसे 10 लक्षणों को बताने जा रहे हैं:

डिप्रेशन के शुरुआती 10 लक्षण

  • नींद ना आना जैसे अनिद्रा जैसा महसूस होना।
  • दैनिक गतिविधियों में रुचि कम होने लगती है।
  • भूख कम लगती है साथ ही वजन भी घटने लगता है।
  • गुस्सा और चिड़चिड़ापन महसूस होता है।
  • थकान महसूस होती है शरीर में एनर्जी कम लगती है।
  • ध्यान लगाने के लिए बैठते हैं तो ध्यान नहीं लगता है। फोकस केंद्रित करने में दिक्कत होती है।
  • नकारात्मक भावनाएं पैदा होना।
  • व्यवहार में लापरवाही।
  • शरीर के अलग-अलग हिस्से में दर्द महसूस होना।

डिप्रेशन से बाहर निकलने के उपाय

  • अच्छी नींद लें कोशिश करें कि 8 घंटे से ज्यादा नींद ले।
  • रात में सोने से पहले मोबाइल और लैपटॉप से दूरी बनाए।
  • संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें।
  • रोजाना धूप में समय जरूर बिताये क्योंकि इससे विटामिन डी मिलता है।
  • नियमित एक्सरसाइज जरूर करें।
  • योग और मेडिटेशन का अभ्यास करें।
  • अपनी मनपसंद के अनुसार खेल खेलें।
  • संगीत सुनें।
  • खुश रहें परिवार के बीच समय बताएं।

Leave a Comment