GT vs CSK Highlights IPL 2023: आईपीएल के 16 में सीजन का आगाज 31 मार्च से हो गया है। टूर्नामेंट के पहले मैच में चैंपियन गुजरात ने चार बार की चैंपियन रही चेन्नई सुपर किंग्स को पहले ही मैच में 5 विकेट से हरा दिया।
दोनों ही टीमों के बीच मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। गुजरात ने इस बार भी अपने जीत के मुकाम को जारी रखा है। इससे पहले गुजरात ने चेन्नई सुपर किंग्स को 2 बार हराया है।
शुभमन गिल की पारी से जीता गुजरात
आईपीएल के पहले मैच में शुभमन गिल ने शानदार खेल खेला है। शुभमन गिल के अर्धशतक की बदौलत गुजरात टाइटंस ने IPL 16 के सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया है।
कप्तान हार्दिक पंड्या ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में गुजरात टाइटंस 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 182 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
इस मैच में शुभ्मन गिल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 36 गेंद पर 63 रन ठोके। गुजरात को जीत के काफी करीब पहुंचा दिया। शुभ मंगल में अपनी पारी में 3 छक्के और 6 चौके लगाकर 63 रन बनाए।
विजय शंकर 21 गेंद पर 27 रन बनाए। साहा ने 21 गेंद पर 25 और साईं सुदर्शन ने 17 गेंद पर 22 रन बना डाले। इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
इसके बाद राहुल तेवतिया ने 14 गेंद पर 15 और राशिद खान ने 3 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए राजवर्धन ने 3 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा तुषार देशपांडे को एक-एक सफलता मिली।
GT vs CSK Highlights IPL 2023
ऋतुराज गायकवाड का चेन्नई के लिए कमाल
चेन्नई की ओर से सबसे ज्यादा 92 रन ऋतुराज गायकवाड ने बनाए। गायकवाड के साथ साथ मूवी नली ने 23 रन की पारी खेली। वहीं धोनी को केवल कुछ ही बॉल मिल पाई थी।
जिसमें उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाकर टीम को 178 के स्कोर तक पहुंचाया। महेंद्र सिंह धोनी ने 7 गेंद पर 74 रन बनाए। गुजरात की ओर से राशिद खान हजारी जोसेफ और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट चटकाए वही जोशुआ लिटिल को एक विकेट मिला।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स: डेवोन कांनवे, ऋतुराज गायकवाड बेन स्टॉक्स, अंबाती रायडू, मोईन अली, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, मिचेल सटनर, दीपक चाहर, राजवर्धन हंगरगेकर
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, केन विलियम्स, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल, ऑलजारी जोसेफ
चेन्नई की पारी शुरू
Gujarat Titans vs Chennai super King live score
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। महेंद्र सिंह धोनी की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
गुजरात टाइटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की पारी शुरू की गई। इसमें ओपनर ऋतुराज गायकवाड और कोंनवे क्रीज पर उतर आए। गुजरात के लिए मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी की शुरुआत की।
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से कांनवे का पहला विकेट गिरा
चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। गुजरात टाइटंस के मोहम्मद शमी ने डेवोन कॉन्वे को क्लीन बोल्ड कर दिया। डेवोन कॉन्वे 6 गेंद पर 1 रन ही बना सके। उनके आउट होने के बाद मोईन अली क्रीज पर आए। इस समय चेन्नई 3 ओवर में 1 विकेट पर 14 रन बना चुके था।
मोईन अली को राशिद ने किया आउट
राशिद खान ने गुजरात टाइटंस को दूसरी सफलता दिलवाई। राशिद खान ने छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर मोईन अली को विकेटकीपर साहा के हाथों कैच करवाया।
मोईन अली ने 17 गेंद पर 23 रन बनाए थे। पावर प्ले के समाप्त होने तक चेन्नई ने 2 विकेट पर 6 ओवर में 51 रन बनाए।
बेन स्टॉक्स भी आउट
चेन्नई सुपर किंग्स स्कोर तीसरा सबसे बड़ा झटका रशीद खान ने दिया। राशिद खान ने आठवें ओवर की चौथी गेंद पर बेन स्टॉक्स को आउट कर दिया। बेन स्टोक्स छह गेंद पर 7 रन बनाकर विकेट कीपर साहा को कैच थमा बैठे।
बेन स्टॉक्स को जिस कीमत में खरीदा गया था। उसके अनुसार कुछ नहीं कर पाए।
ऋतुराज गायकवाड का अर्धशतक
चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 23 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। चेन्नई ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 90 रन बना लिए थे।
जिसमें ऋतुराज गायकवाड ने 25 गेंद पर 56 रन बनाकर खेल रहे थे। केन विलियंस फिल्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे।
चेन्नई का चौथा विकेट गिरा
121 रन के स्कोर पर चेन्नई का चौथा विकेट गिरा। अंबाती रायडू 12 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो चुके थे।
जोशुआ लिटल ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया था। अब ऋतुराज गायकवाड के साथ शिवम दुबे क्रीज पर थे। तेरे ऊपर के बाद चेन्नई का स्कोर 4 विकेट पर 121 रन था।
चेन्नई का स्कोर150 रन के पार
4 विकेट के नुकसान पर चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 150 रन के पार जा चुका था। ऋतुराज गायकवाड अपने शतक के बेहद करीब थे। वही शिवम दुबे दूसरे छोर पर उनका बराबर साथ दे रहे थे।
चेन्नई ने इस मैच में काफी तेज शुरुआत की थी लेकिन रायडू का विकेट गिरने के बाद चेन्नई की रन गति धीमी हो गई थी।
151 रन के स्कोर चेन्नई की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। ऋतुराज गायकवाड भी 50 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हो चुके थे।
153 रन के स्कोर पर चेन्नई को छठा झटका लगा। रविंद्र जडेजा 1 रन बनाकर ही आउट हो चुका है।
चेन्नई का सातवां विकेट 163 रन के स्कोर पर ही गिर गया। शिवम दुबे 18 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हो चुके थे। मोहम्मद शमी ने उन्हें राशिद खान के हाथों कैच कराया।
चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के सामने 179 रन का लक्ष्य रखा।
गुजरात की पारी शुरू
गुजरात को पहला झटका राजवर्धन ने दिया। उन्होंने साहा को शिवम दुबे के हाथों कैच करवाया। साहा ने 16 गेंद पर 25 रन बनाए। गुजरात टाइटंस के 7 ओवर में 1 विकेट पर 71 रन हो चुके थे।
शुभमन गिल 17 गेंद पर 27 रन और साईं सुदर्शन 11 गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद। गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका 10वें ओवर में लगा राजवर्धन ने साईं सुदर्शन को विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच कराया। सुदर्शन ने 17 गेंद पर 22 रन बनाए।
शुभमन गिल ने 12 ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने मिचेल सैंटनर की दूसरी गेंद पर 1 रन लेकर 50 रन का आंकड़ा छुआ। गुजरात ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 111 रन बना चुके थे। शुभमन गिल 31 गेंद पर 51 रन और कप्तान हार्दिक पांड्या 10 गेंदों पर 8 रन बनाकर खेल रहे थे।
हार्दिक पांड्या 13वे ओवर में आउट हो गए। उन्हें रविंद्र जडेजा ने पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। हार्दिक ने 11 गेंद पर 8 रन बनाए गुजरात ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 114 रन बना लिए थे।
GT vs CSK Highlights IPL 2023
15 ओवर की आखिरी गेंद पर शुभमन गिल को तुषार देशपांडे ने आउट कर दिया। तुषार को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा गया है। गुजरात टाइटंस को पांचवां बड़ा झटका जब लगा जब विजय शंकर के रूप में एक विकेट और गिरा दिया है।
यह 18 वे ओवर में राजवर्धन ने किया। इस समय गुजरात को जीत के लिए 12 गेंद पर 23 रन की जरूरत थी। इसके बाद गुजरात ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 182 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।