Heal in India | Heal in India yojana 2022 | India heal Yojana | Heal in India project | हील इन इंडिया योजना 2022 | PM Heal india yojana | Eligibility | Document | Apply online heal in India registration | Heal India project in India campaign
हील इन इंडिया योजना 2022: मित्रों, आज भारत जिस तरीके से तरक्की कर रहा है। यह भारत की तरक्की एक क्षेत्र में सीमित न होकर सारे क्षेत्रों में तरक्की की मिसाल पेश कर रहा है। चाहे वह स्वदेशी हथियार बनाने का क्षेत्र हो या बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का क्षेत्र हो, सभी में भारत अपने झंडे गाड़ रहा है। रूस और यूक्रेन युद्ध के दौरान पूरे संसार में खाद्य आपूर्ति सबसे अधिक भारत ने ही गेहूं सप्लाई किया है।
कोरोना काल को कोई भूल नहीं सकता है। इस दौरान भी भारत ने ही लगभग पूरे संसार को अच्छी दवाइयां भेजी थी। कितने बड़े से बड़े देश भी भारत के सामने दवाओं के लिए हाथ फैला रहे थे, चाहे वे America हो या Russia हो सभी ने भारत के आगे नतमस्तक होकर हाथ फैलाए थे।
जिससे पूरा संसार यह जान गया है कि भारत की मेडिकल सुविधाएं और चिकित्सा दुनिया में बेहतरीन देशों के बराबर है। भारत की चिकित्सा व्यवस्था से प्रभावित होकर दुनिया में काफी लोग भारत में सस्ता इलाज करवाने के लिए आते हैं।
भारत में बड़े से बड़ा इलाज काफी सस्ते दामों में हो जाता है इसीलिए इराक से लेकर काफी अरब देश तक के लोग भारत में इलाज करवाने के लिए आते हैं और इलाज पूरा होकर वह चले जाते हैं।
विदेशी लोग भारत में मेडिकल वीजा पर आते हैं। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के लोगों ने इस ओर अपना ध्यान दिया कि क्यों ना देश में मेडिकल टूरिज्म स्थापित किया जाए। क्योंकि भारत में हर साल पूरी दुनिया से ही बहुत सारे लोग अपना इलाज करवाने के लिए आते रहे हैं।
इसी को ध्यान में रखकर भारत की सरकार दूसरे देशों के लोगों को सस्ता इलाज और अच्छा इलाज दिलवाने के लिए हील इन इंडिया योजना 2022 शुरू करने जा रही है। Heal in India yojana 2022 की अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारे लेख को ध्यान से पढ़ें।
Heal in India Yojana 2022 | हील इन इंडिया योजना 2022
Table of Contents
हील इन इंडिया योजना 2022 भारत की एक ऐसी योजना है जिसमें विदेश से आने वाले लोगों को सस्ता और अच्छा इलाज उपलब्ध करवाया जाएगा। PM Heal India yojana के द्वारा भारत सरकार के 10 बड़े हवाई अड्डों पर बहुभाषी और विशेष सहायता डेस्क स्थापित की जाएगी।
यह हेल्प डेस्क विदेश से भारत में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की हर प्रकार से सहायता करेगी। इसके साथ ही विदेशी मरीजों के बीच भारत के सस्ते इलाज की व्यवस्था को प्रचलित करने में भी मदद मिलेगी। भारत सरकार मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आसान वीजा नियम भी बनाएगी।
इस योजना के तहत विदेशी नागरिक ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से इलाज के लिए भारत आ सकेंगे। इस पोर्टल पर जाकर विदेशी नागरिक सब कुछ चेक कर सकते हैं और फिर अपनी सहूलियत के अनुसार हॉस्पिटल चुन सकते हैं।
भारत सरकार ने 44 देशों की पहचान कर ली है जहां से बड़ी संख्या में लोग भारत में इलाज के लिए आते हैं। इनमें अधिकतर अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, सार्क, और खाड़ी देश हैं।
सरकार ने विदेश से आने वाले मरीजों को सुविधा प्रदान करने के लिए 10 हवाई अड्डों की पहचान की है जिनमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता, विशाखापट्टनम, कोच्चि, अहमदाबाद, हैदराबाद और गुवाहाटी शामिल है। इन एयरपोर्ट पर 44 देश के लोग सबसे अधिक आते हैं।
हील इन इंडिया योजना 2022 मुख्य बिंदु
योजना का नाम | हील इन इंडिया योजना 2022 |
किसने शुरू की | भारत सरकार |
साल | 2022 |
उद्देश्य | मेडिकल टूरिज़्म |
आधिकारिक वेबसाइट | जारी नहीं |
लाभार्थी | विदेशी नागरिक |
विभाग | स्वास्थ मत्रालय |
हील इन इंडिया योजना 2022 का उद्देश्य (Objective)
इस योजना का मुख्य उद्देश्य भारत की बेहतरीन और सस्ती चिकित्सा सुविधाओं को विदेशी मरीजों को देना और मेडिकल टूरिज्म का प्रचार प्रसार करना है। इस योजना से भारत को विदेशी मुद्रा की प्राप्ति होगी।
भारत के चिकित्सा व्यवस्था अन्य देशों की तुलना में 65% तक कम कीमत वाली है इसी के कारण विदेशी मरीज भारत में इलाज कराने आते हैं। अगर अमेरिका की बात की जाए तो अमेरिका के मुकाबले भारत में इलाज 65 से 90 फ़ीसदी तक सस्ता है।
इसके साथ-साथ भारत आयुर्वेद योग प्राकृतिक चिकित्सा यूनानी और होम्योपैथिक चिकित्सा प्रदान करता है। भारत में चिकित्सा को दुनिया में प्रचारित करने के लिए सरकार Heal India project in India शुरू करने जा रही है। हील इन इंडिया योजना 2022
हील इन इंडिया योजना 2022 के लिए पात्रता (Eligibility)
- विदेशी मरीज होना चाहिए ।
- विदेशी मरीज के पास विदेशी नागरिकता के सारे सर्टिफिकेट होनी चाहिए ।
- अभी तक के पास विदेशी मान्य पासपोर्ट और भारतीय मेडिकल वीजा होना चाहिए ।
हील इन इंडिया योजना 2022 के दस्तावेज (Documents)
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- विदेशी पासपोर्ट
- भारतीय मेडिकल वीजा
- चिकित्सा के पेपर और रिपोर्ट्स
- फोटो
हील इन इंडिया योजना 2022 की विशेषताएं (Features)
- हील इन इंडिया योजना में 44 देशों के मरीजों को चिकित्सा सुविधा दी जाएगी जिनमें अफ्रीकी देश खाड़ी देश और बांग्लादेश शामिल है।
- हील इन इंडिया योजना में 10 बड़े हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी जिसमें बहुभाषी रखे जाएंगे।
- इस योजना में विदेशी मरीजों को आसानी से चिकित्सा वीजा दिया जाएगा।
- विदेशी मरीज ऑनलाइन ही चिकित्सा से खर्चे से संबंधित सारी जानकारी ले सकते हैं और अपनी पसंद का हॉस्पिटल चुन सकते हैं।
- विदेशी मरीज उसी ऑनलाइन पोर्टल से वीजा के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
- ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन आते ही संबंधित विभाग सक्रिय होकर मरीज से संपर्क करेंगे।
हील इन इंडिया योजना 2022 के लाभ (Benefits)
- हील इन इंडिया योजना 2022 के द्वारा विदेशी मरीजों को सस्ता इलाज मिलेगा।
- हील इन इंडिया योजना 2022 के माध्यम से भारत में उचित गुणवत्ता का इलाज जिनमे आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक भी शामिल है। वह मरीजों को मिलेगा।
- इस योजना में भारत के चिकित्सा व्यवस्था का प्रचार और प्रसार होगा।
- इस योजना से चिकित्सा में दलाली खत्म होगी।
- इस योजना के माध्यम से भी विदेशी मरीज कम कीमत में इलाज के माध्यम से अपने प्रिय की जान बचा पाएंगे।
हील इन इंडिया योजना 2022 के लिए 10 बड़े हवाई अड्डे
- दिल्ली
- मुंबई
- बेंगलुरू
- कोलकाता
- विशाखापट्टनम
- कोच्चि
- अहमदाबाद
- हैदराबाद
- मुंबई
- गुवाहाटी
हील इन इंडिया योजना 2022 का संचालन
इस योजना का संचालन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय, पर्यटन आयुष और नागरिक उड्डयन मंत्रालय विदेश मंत्रालय अन्य अस्पतालों के साथ सहयोग कर रहा है।
ताकि चिकित्सा यात्रा को बढ़ावा देने के लिए भारत की स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ विदेशी मरीजों को जोड़ने की भी रूपरेखा तैयार की जा रही है। हील इन इंडिया के द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाएगा।
जिसमें विदेशी मरीज अपने देश से ही इस पोर्टल पर जाकर अपना अस्पताल चुन सकेंगे और साथ में वीजा के लिए भी आवेदन कर पाएंगे। हील इन इंडिया योजना 2022
ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने पर संबंधित मंत्रालय सक्रिय हो जाएगा और मरीज से संपर्क करेगा और से सहायता प्रदान करेगा।
हील इन इंडिया योजना 2022 आवेदन प्रक्रिया (Online apply)
इस योजना में आवेदन करने के लिए संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। परंतु अभी सरकार ने इसके लिए कोई आधिकारिक वेबसाइट जारी नहीं किया था का जैसे ही अधिकारी वेबसाइट जारी करेगी वैसे ही अपडेट के माध्यम से आपको सूचित कर दिया जाएगा कृपया हमारी वेबसाइट को देखते रह।
समीक्षा
इस योजना की समीक्षा करने के बाद यह कहा जा सकता है कि यह योजना वास्तव में सरकार के लिए बहुत अच्छी योजना है क्योंकि इस योजना के माध्यम से एक तो भारतीय चिकित्सा व्यवस्था का पूरी दुनिया में प्रचार-प्रसार होगा। इसके अलावा दूसरा इससे विदेशी मुद्रा भी भारत को प्राप्त होगी जिससे फॉरेक्स रिजर्व भी बढ़ेगा।
दोस्तों, लोगों की जान की कीमत क्या होती है यह तो वही जानता है जिसके घर का आदमी गया होता है, इसलिए सरकार एक परोपकारी कार्य भी करेगी कि वह मरीज को सस्ता इलाज मुहैया करवाएगी, जिससे मरीज का अधिक खर्चा नहीं होगा। हील इन इंडिया योजना 2022