Health Tips : अच्छी नींद के लिए घरेलू इलाज

Health Tips : इन दिनों बिजी लाइफ शेड्यूल के चलते लोग अक्सर काफी तनाव में रहते हैं। रात को थके होने के बावजूद भी सही से सो नहीं पाते हैं। उनके दिमाग में कुछ ना कुछ चलता रहता है। कुछ देर के लिए नींद आ जाती है तो फिर आंखें खुल जाती हैं और फिर से उनके दिमाग में कुछ ना कुछ चलता रहता है। यह बहुत ही अधिक तनाव के कारण होता है। रात को सही से नींद ना लेने के कारण पूरे दिन थकान और नींद आती रहती है। ऐसे में एक स्वस्थ जीवन शैली का होना बहुत ही जरूरी है। ऐसे में अगर अच्छी नींद ना आए तो व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधित काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसमें हाई ब्लड प्रेशर सिरदर्द और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं शामिल हैं। ऐसे में आप कुछ फल भी डाइट में शामिल कर सकते हैं यह फल आपको अच्छी नींद लाने में मदद करते हैं।

health tips

केला

अकेला एक बहुत ही स्वादिष्ट और सेहतमंद फल है। इसमें विटामिन बी6 होता है। यह सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाता है। यह तनाव को कम करने में मदद करता है। यह ज्यादा सोचने की वजह से होने वाली बेचैनी को दूर करता है। अच्छी नींद लाने में मदद करता है आप केले का सेवन रोजाना कर सकते हैं।

संतरा

संतरे में विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा फल है। संतरा शरीर में मेलाटोनिन के स्तर को बढ़ाता है। इसमें विटामिन बी होता है। यह तनाव और डिप्रेशन आदि को दूर करने में मदद करता है। यह आपकी स्लीप साइकिल को बेहतर बनाने का काम करता है। इसका सेवन करने से चिंताएं दूर होती हैं। इससे व्यक्ति को सही तरीके से सोने में मदद मिलती है।

कीवी

कीवी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। यह इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का काम करता है। यह अच्छी नींद लाने में भी मदद करता है। यह एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह फॉलिक की कमी को दूर करता है। अगर आप सोने से लगभग 2 या 3 घंटे पहले कीवी का सेवन कर सकते हैं।

गाजर

गाजर आंखों के लिए बहुत ही अच्छी होती है। यह आंखों की रोशनी में सुधार करने में मदद करती है। गाजर में अल्फा कैरोटीन होता है। यह अच्छी नींद लेने में आपकी मदद कर सकता है। आप इसका सेवन कई तरह से कर सकते हैं। आप गाजर को जूस और सलाद के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं।

अनन्नास

अनन्नास एक स्वादिष्ट फल है। इसका स्वाद खट्टा मीठा होता है। इसका सेवन करने से शरीर में मेलाटोनिन बढ़ता है। इससे तनाव दूर होता है। और यह अच्छी नींद लाने में मदद करता है। अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे लोग अनन्नास को डाइट में शामिल कर सकते हैं। पीठ दर्द की समस्या को भी ठीक करता है।

यह सारे फल प्राकृतिक हैं । इनका सेवन करने से आपको किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। आमतौर पर अगर नींद वाली दवाई खाई जाती हैं तो नींद तो आ जाती है लेकिन उसके साइड इफेक्ट बहुत ज्यादा होते हैं। जबकि फलों के कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं।

 

Leave a Comment