Homemade Hair Mask In Summer

Homemade Hair Mask in Summer : गर्मी के मौसम में बाहर निकलने के कारण तेज धूप और पसीने से बाल खराब हो जाते हैं। तेज धूप से बालों में पसीना सूख जाता है जिसके कारण बालों में रूसी और खुजली और बाल झड़ने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गर्मी और उमस के दिनों में बालों को स्वस्थ रखने के लिए आप घरेलू तरीके इस्तेमाल कर सकते हैं। यह घरेलू तरीके प्राकृतिक रूप से बने हैं। इनमें किसी प्रकार का केमिकल इस्तेमाल नहीं किया गया है और यह बालों को नुकसान भी नहीं पहुंचाएंगे।

लंबे घने बालों के लिए घरेलू आसान उपाय

इन प्राकृतिक तरीकों के कारण बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में सहायक हैं। इसमें केला, दही, शहद और स्ट्रॉबेरी आदि प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल करते हैं। इन प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करके आप होममेड हेयर मास्क बना सकते हैं। यह होममेड हेयर मास्क गर्मियों में बालों की समस्याओं को दूर रखता है जिसमें कि रूसी खुजली और बाल झड़ना शामिल हैं।

दही, शहद और अंडे का हेयर मास्क | Curd, Honey And Egg Hair Mask

दही शहद और अंडे का इस्तेमाल करके आप बालों के लिए प्राकृतिक हेयर मास्क बना सकते हैं। यह आपके बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाने में सहायक हैं। इस प्राकृतिक मास्को बनाने के लिए आपको एक कटोरी में अंडा, शहद और दही को मिलाना होगा। इस प्राकृतिक मास्क को बालों में 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर बालों को हल्के शैंपू से धो लें।

दही और शहद प्राकृतिक कंडीशनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह प्राकृतिक चीजें आपके बालों में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं क्योंकि इसमें किसी भी प्रकार के हार्मफुल केमिकल्स नहीं है। बाजार में जो हेयर मास्क मिलते हैं। उनमें केमिकल प्रचुर मात्रा में मिला हुआ होता है। वह बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। Homemade Hair Mask

इन्हें भी पढे : World Brain Tumor Day 2022

केला और एवोकैडो हेयर मास्क | Banana, Avocado Hair Mask

बालों को हाइड्रेट और पोषण देने के लिए आप केले और एवोकैडो से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक मिक्सी में पके केले और एवोकैडो पल्प और पुदीना और शहद डालें। फिर ऐसे मिक्स कर लें। इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 30 से 40 मिनट के लिए बालों को ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।

स्ट्रौबरी और मेयोनेज़ हेयर मास्क | Strawberry Hair Mask

यह हेयर मास्क भी एक प्राकृतिक हेयर मास्क है इसमें कुछ भी हार्मफुल केमिकल मिक्स नहीं है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए कुछ स्ट्रॉबेरी को मैश करके म्योनीज के साथ अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण को गीले बालों में 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद बालों को सादे पानी से धो लें। आप देखेंगे कि यह प्राकृतिक हेयर मास्क बालों को मजबूत बनाने और बालों की चमक बनाए रखने का काम करता है। Homemade Hair Mask

केला और शहद हेयर मास्क | Banana, Honey Hair Mask

आज की भागदौड़ भरे जीवन में बहुत सारी महिलाएं और पुरुष स्कैल्प की खुजली से परेशान रहते हैं। ऐसे में केले और शहद से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। केले में पोटेशियम होता है यह बालों को जड़ों से मजबूत बनाने में मदद करता है।

इसके साथ साथ शहद बालों को मुलायम बनाने में मदद करता है। इसके लिए एक केले को मैश कर लें इसमें दो से तीन चम्मच शहद मिलाएं। इस पर को बालों में लगभग 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद बालों को धो लें।

एवोकैडो और ओलिव ऑयल हेयर मास्क | Avocado, Olive Oil Hair Mask

एक एवोकैडो को अच्छे से मैच कर लें। इसमें जैतून का तेल मिलाएं। इसे अच्छे से मिला लें। इसके बाद इससे बालों की स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट तक ऐसे ही बालों को छोड़ दें। इसके बाद बालों को हल्की शैंपू से धो लें।

यह हेयर मास्क आपके बालों को हाइड्रेटेड रखने और बालों को चमकदार बनाने में मदद करता है। यह भी प्राकृतिक है और इसमें किसी प्रकार का केमिकल प्रयोग नहीं किया गया है यह बालों को  कुछ भी नुकसान नहीं पहुंचाता है।

HOME

 

 

Leave a Comment