How to book Sainik rest house online: Sainik rest house में Room book करने के लिए व्यक्ति को KSB की वेबसाइट पर किसी भी कार्य दिवसों में 10:30 से लेकर शाम 5:30 के बीच बुकिंग की जा सकती है। बुकिंग करने के लिए आपको रूम किराये के पैसे का भुगतान CSRH खाते में पीओएस, एनईएफटी या पेटीएम (POS/NEFT/Paytm) के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
सैनिक विश्राम गृह क्या है (What is Sainik Rest House)?
सैनिक विश्राम गृह पूर्व सैनिकों के रहने के लिए एक विश्रामगृह है जिसमें पूर्व सैनिक उनकी विधवाओं/उनकी माताएं या जो भी आश्रित हो। वह इस सुविधा के दायरे में आते हैं।
इन लोगों कोअक्सर अपने चिकित्सा उपचार या पुनर्वास मुद्दों या कानूनी पेंशन या कैंटीन का लाभ उठाने के लिए कई प्रकार के सुविधा पाने के कामो के लिए संबंधित जिला हेड क्वार्टर/सैनिक बोर्ड/राज्य सैनिक बोर्ड में अपने पेपर जमा करने या अन्य वेरिफिकेशन के लिए आना पड़ता है। कभी-कभी हेड क्वार्टर में उनका काम 1 दिन में नहीं हो पाता है और उन्हें रुकने के लिए बोल दिया जाता है।
इसके बाद दूसरे शहर में इन लोगों के रुकने की व्यवस्था नहीं होती है और उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं कठिनाइयों को दूर करने के लिए सरकार के द्वारा इन लोगों को रहने के लिए विश्राम ग्रह की व्यवस्था की गई है।
पूरे भारत में कितने सैनिक विश्राम गृह है (How many Sainik Rest House in India)
पूरे देश में विभिन्न राज्यों की राजधानियों जिला मुख्यालय और केंद्र शासित प्रदेशों में 338 सैनिक विश्राम गृह मौजूद हैं।
आवास की बुकिंग ( Booking Accommodation)
Army Rest House में बुकिंग करने के लिए आवेदन कर्ता के द्वारा अधिकतम 15 दिन पहले आवेदन किया जा सकता है। सेवारत अधिकारियों Officers/JCO/ORs के लिए बुकिंग उनके आने से अधिकतम 1 दिन पहले स्वीकार की जाएगी। बुकिंग करने के लिए की KSB की वेबसाइट www.ksb.gov.in पर ऑनलाइन सी एस आर एच (CSRH) खाते में पेटीएम एनएफटी के द्वारा राशि जमा करके 10:30 बजे से लेकर 5:30 बजे तक बुकिंग की जा सकती है।
यदि आपको किसी कारणवश आवेदन रद्द करना पड़ता है। तब आप दूसरे ESM को असुविधा से बचाने के लिए बुकिंग की तारीख से 24 घंटे पहले बुकिंग को रद्द कर सकते हैं।
जब तक आप 1 दिन की बुकिंग का किराया जमा नहीं करते हैं तब तक किसी भी बुकिंग की पुष्टि नहीं की जाएगी और उस बुकिंग को नहीं माना जाएगा। यदि किसी कारणवश आप बुकिंग नहीं कर पाए हैं और अचानक ही आपका आना हुआ है। उस परिस्थति में वह OIC की पूर्व अनुमति से सभी आए हुए मेहमानों को रूम मिल सकता है।
आवास की बुकिंग के लिए आप फोन से भी संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए आपको जीरो 011 25777049 पर संपर्क करना है। कमरों का आवंटन पहले आओ पहले पाओ के नियम के आधार पर ही होगा। किसी भी श्रेणी के अधिकारी के लिए पहले से कोई भी कमरा बुकिंग करने की सुविधा नहीं है।
- ESM और उनके आश्रित
- भूतपूर्व सैनिक कार्मिक जो पुनर्वास कार्यक्रमों के लिए दिल्ली आते हैं।
- सुरक्षाबलों के सेवारत कार्मिक और उनके परिवार नागरिक कार्मिक यदि कमरा खाली है तो।
रूम बुकिंग का भुगतान (Payment Of Room Booking)
CSRH नारायणा में आवास की बुकिंग करने के लिए आवास के रूम का भुगतान पेटीएम के माध्यम से किया जा सकता है इसके लिए पेटीएम कोड को नीचे दिया गया है।
Code बदलते रहते है। इसलिए आप Official Website पर जाकर ही भुगतान करें।
CSRH के उपयोग के लिए पात्रता
- केंद्रीय सैनिक विश्राम गृह का उपयोग निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए नहीं कर सकते हैं-
- पूर्व सैनिक आश्रितों पुणे स्थापन पाठ्यक्रमों के लिए दिल्ली आने वाले कर्मियों और रक्षा बलों के सेवारत कर्मियों और उनके परिवारों नागरिक कर्मियों का रहना यदि खाली मौजूद है।
- सक्षम अधिकारी द्वारा तय किए अनुसार सैनिक बोर्ड की बैठक या अन्य बैठक है इसमें नहीं हो सकती हैं।
- भर्ती मेला रैलियों युद्ध विधवाओं की बैठक रक्षा पेंशन अदालत वीरता पुरस्कार विजेताओं की बैठक और सेमिनार आदि का आयोजन नहीं हो सकता है।
- सैनिक व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र और पुनर्वास प्रशिक्षण केंद्र नहीं हो सकते हैं।
- पूर्व सैनिक विधवाओं नागरिकों द्वारा विवाह और संबंधित सामाजिक समारोह निर्दिष्ट दरों पर ही होंगे।
आवास (Guest House)
A. Details
- Officers- 10 Room with 2 bed each
- JCOs- 5 Room with two bed and 2 dormitories with 8 beds
- OR- 5 Room with two bed and 2 dormitories with 8 beds
B. Dining Hall
C. Conference hall/mini hall
सेंट्रल सैनिक रेस्ट हाउस नारायणा न्यू दिल्ली
KSB की 22 भी बैठक में सैनिक विश्राम गृह के निर्माण का फैसला लिया गया। 12 फरवरी 1993 और सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि का प्रबंध समिति की बैठक में 27 फरवरी 2001 को एमएस के माध्यम से सैनिक विश्रम ग्रह के निर्माण को मंजूरी दी गई थी।
इस निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय की भूमि को चुना गया और MES के द्वारा अप्रैल 2016 में इस निर्माण को पूरा किया गया। निर्माण के लिए लगभग 8 करोड़ों रुपए की राशि खर्च की गई।
CSRH का उद्घाटन
माननीय रक्षा मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली जी ने 23 जुलाई 2017 को सेना प्रमुख वायु सेना प्रमुख नौसेना प्रमुख पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के सचिव और सशस्त्र बलों और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सैनिक रेस्ट हाउस नारायण का उद्घाटन किया।
सी एस आर एच पूरी तरीके से कार्यात्मक है। केंद्रीय सैनिक विश्राम करें रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग द्वारा अनुमोदित नियमों के अनुसार ही कार्य कर रहा है।
मैनेजमेंट समिति
इस रेस्ट हाउस के रखरखाव की जिम्मेदारी प्रबंधन समिति के पास है। प्रबंधन समिति की संरचना इस प्रकार है।
- Chairman: Secretary KSB
- Member Secretary: Jt DIR
- Memebers
Rent Rates for Sainik Rest House in State
1. इस समय सेवारत कर्मियों के लिए
Room Rent/ Day | Electricity | Cooler/Geyser | AC | TV | Total | |
(a) Officer | 100 | 30 | 30 | 70 | 20 | 220 |
(b) JCO | 50 | 25 | 25 | 70 | 20 | 190 |
(c)ORs | 20 bed/ Day dormitories |
2. पूर्व कर्मियों के लिए
Room Rent/ Day | Electricity | Cooler/Geyser | AC | TV | Total | |
(a) Officer | 50 | 25 | 25 | 70 | 20 | 190 |
(b) JCO | 30 | 20 | 20 | 70 | 20 | 160 |
(c) ORs | 10 bed/ Day dormitories |
आवश्यक दस्तावेज़
- पहचान पत्र
- ईमेल
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
FAQ:
Q: सैनिक रेस्ट हाउस क्या है?
Ans: सैनिक विश्राम गृह पूर्व सैनिकों के रहने के लिए एक विश्रामगृह है जिसमें पूर्व सैनिक उनकी विधवाओं/उनकी माताएं या जो भी आश्रित हो। वह इस सुविधा के दायरे में आते हैं।
इन लोगों कोअक्सर अपने चिकित्सा उपचार या पुनर्वास मुद्दों या कानूनी पेंशन या कैंटीन का लाभ उठाने के लिए कई प्रकार के सुविधा पाने के कामो के लिए संबंधित जिला हेड क्वार्टर/सैनिक बोर्ड/राज्य सैनिक बोर्ड में अपने पेपर जमा करने या अन्य वेरिफिकेशन के लिए आना पड़ता है। कभी-कभी हेड क्वार्टर में उनका काम 1 दिन में नहीं हो पाता है और उन्हें रुकने के लिए बोल दिया जाता है।
इसके बाद दूसरे शहर में इन लोगों के रुकने की व्यवस्था नहीं होती है और उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं कठिनाइयों को दूर करने के लिए सरकार के द्वारा इन लोगों को रहने के लिए विश्राम ग्रह की व्यवस्था की गई है।
Q: सैनिक रेस्ट हाउस मैं बुकिंग कैसे करते हैं?
Ans: Army Rest House में बुकिंग करने के लिए आवेदन कर्ता के द्वारा अधिकतम 15 दिन पहले आवेदन किया जा सकता है। सेवारत अधिकारियों Officers/JCO/ORs के लिए बुकिंग उनके आने से अधिकतम 1 दिन पहले स्वीकार की जाएगी। बुकिंग करने के लिए की KSB की वेबसाइट www.ksb.gov.in पर ऑनलाइन सी एस आर एच (CSRH) खाते में पेटीएम एनएफटी के द्वारा राशि जमा करके 10:30 बजे से लेकर 5:30 बजे तक बुकिंग की जा सकती है।
Q: सैनिक रेस्ट हाउस में कितने दिन पहले से बुकिंग करते हैं?
Ans: Army Rest House में बुकिंग करने के लिए आवेदन कर्ता के द्वारा अधिकतम 15 दिन पहले आवेदन किया जा सकता है
Q: भारत में कितने सैनिक रेस्ट हाउस हैं?
Ans: 338