IND vs NZ Match 2023: शुभमन गिल के दोहरे शतक से जीता भारत

IND vs NZ Match 2023:भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 12 रन से हरा दिया और सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली।

भारत ने घरेलू मैदान पर लगातार छठे मैच में जीत हासिल की है। इससे पहले भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो और श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच जीते थे।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में 21 जनवरी शनिवार को खेला जाएगा।

IND vs NZ Match Highlights

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। शुभमन के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 349 रन का स्कोर हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड की टीम जीत के करीब पहुंच गई थी लेकिन वह लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी। कीवी टीम ने 49 ओवरों में 337 रनों पर ही सिमट गई

न्यूजीलैंड की टीम जीत के लिए आखिरी ओवर में 20 रन बनाने की जरूरत थी। गेंदबाजी करने के लिए शार्दुल ठाकुर आए उनकी पहली गेंद पर माइकल ब्रेसवेल ने छक्का मार दिया। उसके बाद शार्दुल ने वाइड बॉल फेंकी। इ

स तरह 5 गेंद पर अब 13 रन चाहिए थे। शार्दुल ने चालाकी दिखाई और ब्रेसवेल को फुल लेंथ की गेंद पर फेंकी। वह उसे नहीं खेल पाए और गेंद उनके पैड से लगी।

शार्दुल की अपील पर अंपायर ने आउट दे दिया। ब्रेसवेल ने रिव्यू दिया लेकिन थर्ड एंपायर ने भारत के पक्ष में फैसला दिया। इस तरह टीम इंडिया आखिरी ओवर में हारते हार से बच गई।

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को मजबूत शुरूआत दिलाई दोनों ने पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की रोहित 38 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुए।

उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए रोहित ने इस पारी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

वह वनडे में घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए रोहित के 125 छक्के हो गए हैं। कोली ईशान सूर्य और हार्दिक बड़ी पारी नहीं खेल पाए।

श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे में शतक लगाने वाले विराट कोहली का बल्ला इस मैच में नहीं चला। कोहली 8 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान किशन को दोहरा शतक लगाने के बाद पहली बार खेलने का मौका मिला।

वह 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या ने अच्छी शुरुआत की। लेकिन बड़ी पारी नहीं बना पाए। सूर्या 31 और हार्दिक 28 रन बनाकर आउट हो गए। वॉशिंगटन सुंदर ने 12 रन बनाए।

शुभमन गिल ने इस मैच में 149 गेंदों में 208 रन बनाए। उनकी पारी में 19 चौके और 9 छक्के शामिल थे। इस मैच में गिल ने एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

गिल वनडे में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 23 साल की उम्र में यह कारनामा किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम था जिन्होंने 24 साल की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था।

माइकल ब्रेसवेल का शतक बेकार

न्यूजीलैंड की टीम टीम एक तरफ 131 रन पर 6 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। ऐसा लग रहा था मानो कि टीम इंडिया इस मैच को आसानी से जीत लेगी। लेकिन यहां से माइकल ब्रेसवेल और मिचेल संटनर ने पारी को संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 102 गेंद पर 162 रनों की साझेदारी की।

सेंटनर ने 45 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुए आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 20 रन बनाने से ब्रेसवेल ने शार्दुल ठाकुर की पहली गेंद पर छक्का लगा दिया।

सार्दुल ने फिर एक बाइट गेंद फेंकी उसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने ब्रेसवेल को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। टीम इंडिया जीत गई ब्रेसवेल ने 78 गेंद पर 140 रन बनाए उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 10 छक्के लगाए।

Home 

Leave a Comment