IND vs SL Asia Cup Highlights: एशिया कप के ग्रुप फॉर राउंड में भारतीय टीम ने अपने दूसरे मैच में श्रीलंका को 41 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया अब फाइनल में पहुंच चुकी है। अब भारत का मुकाबला या तो श्रीलंका या पाकिस्तान के बीच जो भी जीतेगा उसके साथ होगा। इससे पहले टीम इंडिया को बांग्लादेश से एक मैच और खेलना है।
भारत की पारी में खेल
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पिच को देखते हुए टीम इंडिया ने शार्दुल ठाकुर की जगह अक्षर पटेल को मौका दिया। रोहित और शुभमन गिल की जोड़ी ने एक बार फिर से शानदार शुरुआत की।
इससे पहले इन दोनों की जोड़ी ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफ़रीदी को झटका दिया था। इस मैच में दोनों ने मिलकर पावर प्ले में 65 रन बनाए। पहले विकेट के लिए रोहित और गिल के बीच 11.1 ओवर में 80 रन की साझेदारी हुई।
दुनिथ वेलालगे ने इस मैच में गिल को क्लीन बोल्ड कर यह साझेदारी तोड़ दी। अगले ओवर में इसी खिलाड़ी ने विराट कोहली को भी 3 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया और अपने तीसरे ओवर में फिर से रोहित शर्मा को भी बोल्ड कर दिया।
अब टीम इंडिया मुश्किल में आ गई थी। आउट होने से पहले रोहित ने 48 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। एशिया कप में उन्होंने लगातार तीसरी पारी में अर्धशतक लगाया है। वनडे में अपने 10000 रन भी पूरे किए हैं। वनडे में यह उनका 51वां अर्थशतक था।
91 रन पर भारत के तीन विकेट गिरने के बाद ईशान किशन और लोकेश राहुल ने पारी को संभाला। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई और टीम इंडिया का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया। इसके बाद इसी खिलाड़ी ने लोकेश राहुल को 39 रन के स्कोर पर आउट कर भारत को चौथा झटका भी दे दिया और कुछ समय बाद ईशान किशन को भी 61 गेंद पर 33 रन की पारी खेल कर चरिथ असलंका का शिकार बनाया।
इसके अगले ही ओवर में वेलालगे ने आखिरी गेंद पर हार्दिक पांड्या को पांच रन के निजी स्कोर पर आउट कर पवेलियन भेज दिया। वेलालगे ने पहली बार वनडे में पांच विकेट लेने का कारनामा किया।
रविंद्र जडेजा अभी 19 गेंद में चार रन बनाकर असलंका का शिकार बनाकर पवेलियन चले गए। इसके बाद असलंका ने बुमराह को पांच रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया।
अगली गेंद पर कुलदीप भी बगैर खाता खोले आउट हो गए। 186 रन पर भारत के 9 विकेट गिर गए थे ऐसे में सिराज और अक्षर पटेल ने आखिरी विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी कर भारत का स्कोर 213 रन तक पहुंचा।
इस टूर्नामेंट में दूसरी बार ऐसा हुआ है कि भारतीय टीम 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 49 ओवर और एक बॉल में 213 रन पर से सिमट गई। श्रीलंका के लिए वेलालगे ने 5 विकेट के अलावा चरिथ असलंका ने भी चार विकेट लिये । महीष तीक्ष्ण को एक विकेट मिला। इस पारी में यह भी कारनामा सभी स्पिन गेंदबाजों ने ही किया।
श्रीलंका की पारी की शुरुआत
214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हुई दिमुथ करुणारत्ने और पाथुम निसांका क्रीज पर आए और भारत के लिए बुमराह ने पहले ओवर किया। चौथी गेंद के बाद बुमराह का पैर मुड़ गया और उन्होंने अगली दो गेंद की।
सात रन के स्कोर पर श्रीलंका का पहला विकेट गिरा। पाथुम निसांका 7 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें विकेटकीपर लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। इसके बाद 25 रन के स्कोर पर श्रीलंका को दूसरा झटका लगा।
कुशल मेंडिस 16 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। 25 रन के स्कोर पारी श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा। दिमुथ करुणारत्ने रतन को मोहम्मद सिराज ने शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। उन्होंने 18 गेंद में दो रन बनाए। पावर प्ले के बाद श्रीलंका तीन विकेट खोकर 39 रन बना चुके थे। श्रीलंका का चौथा विकेट 68 रन के स्कोर पर गिरा।
सदीरा समरविक्रम 31 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए उन्हें कुलदीप यादव ने लोकेश रावल के हाथों स्टंप आउट कराया। 73 रन के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। चरिथ असलंका के रूप में श्रीलंका को पांचवा झटका मिला। उन्होंने 35 गेंद में 22 रन बनाए थे। वह कुलदीप यादव ने उन्हें लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। इसके बाद श्रीलंका का छठा विकेट 99 रन के स्कोर पर गिरा।
दूसन शनाका 13 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रविंद्र जडेजा ने रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। इस समय श्रीलंका का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 150 रन के पार जा चुका था। श्रीलंका ने 162 के स्कोर पर अपना सातवां विकेट खोया। धनंजय डिसिल्वा 66 गेंद में पांच चौकों की मदद से 41 रन बनाकर आउट हो चुके हैं और उन्हें रविंद्र जडेजा ने गिल के हाथों कैच कराया।
अब श्रीलंका बैक फुट पर आ गई और 171 रन के स्कोर पर श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा। महिष तीक्ष्णा 14 गेंद पर दो रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हार्दिक पांड्या ने सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। इसके बाद श्रीलंका का नवा विकेट 172 रन के स्कोर पर गिरा। दुष्मंता चमीरा दो गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए उन्हें कुलदीप यादव ने क्लीन बोल्ड किया।
भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हरा दिया। टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 213 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 41 ओवर में 172 रन पर पारी सिमट गई और 41 रन से हार गई।