झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना 2022 : झारखंड में कृषि और किसानों को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार ने झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना को प्रारंभ किया है। झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना की घोषणा राज्य में बजट पेश करने के समय की गई थी। किस योजना में कृषि और किसानों को तो बढ़ावा मिलेगा ही साथ में इसमें गांव का भी विकास होगा। यह गांव का विकास कई चरणों में होगा। इसके पहले चरण में विधायकों की अनुशंसा पर गांव का चयन किया जाएगा। इस योजना की सारी जानकारी हम अपने इस लेख में दे रहे हैं कृपया इस लेख को ध्यान से पढ़ें।
योजना का नाम | झारखण्ड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना |
कब शुरू की | 3 मार्च 2022 |
किस राज्य में शुरू की | झारखण्ड |
किसने लॉच की | झारखण्ड वित्तमंत्री |
लाभार्थी | किसान और पशुपालक |
कृषि बजट | 507.20 करोड़ |
उद्देश्य | गाँवो का विकास |
झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना क्या है? (What is Jharkhand Agri Smart Gram Yojana)
Table of Contents
झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना झारखंड के गांव के इलाकों के विकास के लिए बनाई गई एक योजना है जहां पर भूमि होते हुए भी कृषि सही प्रकार से नहीं हो पाती है और जहां पर किसानों के हालात भी अच्छे नहीं हैं।
कृषि के लिए झारखंड में वर्षा तो पर्याप्त होती है परंतु किसानों के पास पर्याप्त सिंचाई और कृषि संसाधन नहीं है जिसके कारण किसान हजारों हेक्टेयर भूमि में केवल बारिश के मौसम में ही खेती कर पाते हैं।
इस योजना के द्वारा झारखंड की सरकार झारखंड के गांवों को कृषि स्मार्ट गांव बनाएगी। इस योजना में किसानों को नए-नए कृषि उपकरणों के बारे में सरकार जानकारी देगी और यह भी बताएगी कि इन उपकरणों को किस प्रकार से चलाया जाता है और किस प्रकार से यह खेती में लाभदायक होते हैं। और इसके क्या क्या लाभ होंगे।
इन्हें भी पढ़े :
झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना उद्देश्य (Objectives)
झारखंड राज्य में एग्री स्मार्ट ग्राम योजना का मुख्य उद्देश्य गांव का पूरी तरह से विकास करना है। कृषि से लेकर किसानों के रहन-सहन तक का पूरी तरीके से विकास करना ही इस योजना का उद्देश्य है। झारखंड एग्री ग्राम स्मार्ट योजना के तहत 100 गांवों का चयन किया जाएगा। फिर उन गांव का गैप एनालिसिस किया जाएगा। गांव में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति से गांव के विकास करने के संबंध में राय ली जाएगी। जिससे गांव की कमियों को और परेशानियों को दूर किया जा सके। गांव में जरूरी आधारभूत संरचनाओं और संसाधनों का विकास किया जाएगा। झारखंड के कृषि मंत्री बादल लिखने कहा है कि इस योजना में जिन गांवों का चयन किया जाएगा, उन गांवों का विकास किस तरीके से करना है कि वह देश के लिए एक रोल मॉडल की तरीके से हो जाएं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार कृषि बजट की राशि पिछले वित्तीय वर्ष से अधिक है। पिछले वित्तीय वर्ष में यह कृषि बजट राशि 3584.20 करोड़ थी जो कि अब 507.20 करोड़ कर दिया गया है।
झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना लाभ (Jharkhand Agri Smart Gram Yojna Benefits)
झारखंड राज्य में झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना के मुख्य लाभ निम्नलिखित हैं:
- झारखंड राज्य के किसानों की आय बढ़ाने के लिए झारखंड सरकार किसानों को पारंपरिक खेती के स्थान पर स्मार्ट खेती के उपकरण को प्रयोग करना सिखाइगी।
- सिंचाई संसाधनों को प्रयोग कर किसानों के लिए सिंचाई को आसान बनाया जाएगा।
- इस योजना के अनुसार सरकार मत्स्य पालन और पशु पालन पर भी ध्यान देगी और किसानों की आमदनी बढ़ें, रोजगार मिले, जिससे उनका रहन-सहन भी अच्छा बने।
- इस योजना के अनुसार किसानों को गाय और बकरी दी जाएंगी।
- किसानों को सिंचाई का साधन देने में बिजली की अहम भूमिका रहती है तो किसानों को बिजली भी खेतों पर ही उपलब्ध करवाई जाएगी।
- किसानों को फसल और पशुपालन से दुग्ध को लाने ले जाने के लिए सस्ते परिवहन और गाड़ी की व्यवस्था भी सरकार के द्वारा की जाएगी।
झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना पात्रता (Eligibility)
झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना के अनुसार झारखंड के ग्रामीण निवासियों के पास निम्नलिखित योग्यता होनी आवश्यक है।
- किसान झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
- किसान के पास कृषि के लिए भूमि होनी चाहिए।
- अभी तक या तो किसान हो या पशुपालक हो।
झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना दस्तावेज (Important Documents)
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- ईमेल आईडी
झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)
झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना में सरकार में अभी कोई वेबसाइट जारी नहीं की है। सरकार ने अभी बस इस योजना के बारे में बताया है जैसे ही वेबसाइट जारी की जाएगी आपको अपडेट के माध्यम से बता दिया जाएगा।
झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number)
झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना में सरकार ने अभी कोई हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं किया है। सरकार जैसे ही कोई हेल्पलाइन नंबर जारी करती है वैसे ही आपको अपडेट के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा।
FAQ :
Q : झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना की घोषणा कब हुई?
Ans : 3 मार्च 2022 को।
Q : एग्री स्मार्ट ग्राम योजना किस राज्य की योजना है?
Ans : झारखंड राज्य के
Q : इस योजना में कितने गांव का चुनाव किया जाएगा?
Ans : 100 गांव का