मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना बिहार 2023: हमारे देश में आज भी लोग शिक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं। आज भी देश की एक बहुत बड़ी आबादी शिक्षित नहीं है। देश में केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार भी अपने राज्य के छात्र छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई कल्याणकारी महत्वपूर्ण योजना का संचालन समय-समय पर करती रहती हैं।
इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। इसके अंतर्गत बिहार सरकार बिहार राज्य के होनहार छात्र छात्राओं के लिए लाभकारी योजना की शुरुआत कर रही है। इस योजना का नाम बिहार मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना रखा गया है।
मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना बिहार 2023
Table of Contents
इस योजना मैं बिहार के छात्र-छात्राओं को जिन्होंने हाई स्कूल में प्रथम स्थान से उत्तीर्ण ता प्राप्त की है उनको सरकार की तरफ से 10000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
इसके साथ-साथ अनुसूचित जाति जनजाति के छात्र छात्राओं को 8000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी जिन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले केवल अनुसूचित जाति जनजाति के छात्र छात्राओं को ही 8000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
ताकि विद्यार्थी अपनी आगे की पढ़ाई में आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई ना छूटे और उनकी पढ़ाई जारी रह सके। Khabrigyan अपने इस लेख में योजना से जुड़ी सारी जानकारी आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, उद्देश्य आदि की जानकारी दे रहा है कृपया लेख को पूरा पढ़ें।
बिहार सीएम बालक बालिका प्रोत्साहन योजना क्या है?
बिहार राज्य आज भी शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ राज्य है। बिहार राज्य में इस योजना का संचालन शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हो रहा है। इस योजना के अंतर्गत बिहार राज्य के छात्र-छात्राओं को जिन्होंने हाई स्कूल में प्रथम स्थान से सफलता प्राप्त की है उन छात्र-छात्राओं को सरकार की तरफ से 10000 की सहायता राशि दी जाएगी।
इसके अलावा उन अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को जिन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त किया है उनको भी सरकार की तरफ से ₹8000 की सहायता राशि दी जाएगी। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले केवल अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्र-छात्राओं को ही यह सहायता राशि दी जाएगी।
यह सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से छात्र-छात्राओं के खाते में सीधे ही आ जाएगी। छात्रों को अलग से विभागों में भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस योजना का लाभ ऐसे छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा जिनके परिवार की सालाना आय 150000 तक है या फिर इससे कम है। इस योजना में आवेदन करने के लिए छात्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से कर सकते हैं।
योजना नाम | मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना बिहार 2023 |
साल | 2023 |
किसने शुरू की | बिहार सरकार |
लाभार्थी | बिहार के हाई स्कूल पास छात्र छात्राये |
उद्देश्य | शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना |
विभाग | ई कल्याण विभाग |
हेल्पलाइन | 91-8292825106 |
मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना उद्देश्य
बिहार मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना को शुरू करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य बिहार की छात्र छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। अक्सर यह देखा गया है कि जो छात्र-छात्राएं दसवीं में अच्छे नंबर प्राप्त करते हैं। वह आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पाते हैं किसी भी कारण या आर्थिक तंगी के कारण उसकी पढ़ाई छूट जाती है।
इस योजना के तहत छात्र-छात्राओं को प्रथम स्थान से पास होने पर 10000 की सहायता राशि एवं अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को दूसरे स्थान से भी पास होने पर 8000 की सहायता राशि सरकार के द्वारा दी जाएगी।
इस योजना का लाभ सभी वर्गों को प्राप्त होगा केवल द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को छोड़कर क्योंकि यह द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राएं अनुसूचित जाति और जनजाति के होने चाहिए।
बिहार राज्य में कई ऐसे छात्र-छात्राएं होते हैं जो पढ़ाई में तो बहुत होशियार होते हैं परंतु आर्थिक तंगी के कारण वह आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पाते हैं और उनकी पढ़ाई बीच में ही छूट जाती है।
वह किसी काम धंधे में लग जाते हैं इसलिए बिहार सरकार द्वारा यह कदम काफी गंभीरता से उठाया गया है ताकि गरीब परिवार के मेधावी छात्र छात्राओं को आगे की शिक्षा जारी रखने में कोई आर्थिक समस्या नहीं आए।
मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना की विशेषताएं एवं लाभ (Features and Benefits)
- मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना का लाभ बिहार राज्य के सभी श्रेणी के विद्यार्थियों को प्राप्त होगा।
- बिहार राज्य के छात्र छात्राओं को जिन्होंने दसवीं की कक्षा प्रथम स्थान से प्राप्त की है उनको 10000 की सहायता राशि दी जाएगी।
- बिहार राज्य के दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले केवल अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को ₹8000 की धनराशि दी जाएगी।
- इस योजना का लाभ लाभार्थी लिस्ट वाले छात्रों को ही दिया जाएगा जो कि लिस्ट में सिलेक्टेड हुए हैं।
- योजना में मिलने वाली राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
- छात्र-छात्राओं का अविवाहित होना जरूरी है तभी इस योजना का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना पात्रता (Eligibility)
- मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना का लाभ सिर्फ बिहार के छात्र छात्राओं को ही मिलेगा।
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से संबंधित छात्रों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। चाहे उन्होंने दूसरा स्थान ही प्राप्त क्यों ना किया हो।
- इस योजना में आवेदन करने के लिए छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान में दसवीं की कक्षा पास की हो।
- इस योजना के पात्र वही छात्र-छत्राएं होंगे जिनके परिवार की सालाना आय 150000 रुपये से कम होगी।
- विद्यार्थियों के पास उनके शैक्षिक प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
- इस योजना में विद्यार्थियों की आयु 18 साल से लेकर 35 साल के बीच होनी चाहिए।
- बिहार के छात्र छात्राओं को इस योजना का लाभ तभी मिलेगा जब उनका नाम लाभार्थी की लिस्ट में शामिल होगा।
मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना दस्तावेज (Document)
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- अनुसूचित जाति जनजाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- दसवीं की मार्कशीट
- मोबाइल नंबर
- बैंक अकाउंट पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- ईमेल आईडी
मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना आधिकारिक वेबसाइट
मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://edudbt.bih.nic.in/ है।
मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना हेल्पलाइन (Helpline)
बिहार मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना से संबंधित आपको अगर कोई भी जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए आधिकारिक हेल्प लाइन नंबर 91-9292825106 पर संपर्क करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना आवेदन प्रक्रिया (Application Process)
- सबसे पहले बिहार राज्य के छात्र छात्राओं को जिन्होंने दसवीं की परीक्षा प्रथम स्थान से प्राप्त की है उनको आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के बाद ‘मुख्यमंत्री बालक बालिका दसवीं पास प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करें’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एक नया पेज आपके सामने खुलकर आ जाएगा।
- इसके बाद आपको अपना नाम चेक करने के लिए सबसे नीचे Verify Name and Account Detail वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा इस पेज में आपको अपना जिला और कॉलेज को सेलेक्ट करना होगा।
- अब आपको व्यू वाली बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक लिस्ट आएगी। इस लिस्ट में उन सभी विद्यार्थियों के नाम होंगे जिनमें आपके कॉलेज से प्रथम स्थान पर परीक्षा उत्तीर्ण की है।
- अब आपको Click to Apply वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म खुल जाएगा जिसमें आपका रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, दसवीं परीक्षा में कितने अंक प्राप्त हुए हैं आदि को भरना होगा।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड भी भरना होगा।
- लॉगइन बटन पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी बैंक डिटेल भी भरनी होगी।
- अब आपको फॉर्म में भरी हुई जानकारी को मिलाना होगा कि सभी ठीक भरी गई हैं या नहीं।
- सभी जानकारियों को सही भरने के बाद आपको होम पेज पर क्लिक करना होगा।
- होम पेज पर आपको फाइनल सबमिट एप्लीकेशन वाला ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद चेक बॉक्स पर क्लिक करके आपको सबमिट फॉर्म कर देना होगा। आपका फॉर्म सफलतापूर्वक भर जाएगा।
FAQ: संबंधित प्रश्न
Q: बिहार मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
Ans: मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना का हेल्पलाइन नंबर 91-8292825106 है।
Q: बिहार मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?
Ans: मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक वेबसाईट http://edudbt.bih.nic.in/ है।
Q: बिहार मुख्यमंत्री बालक बालिका योजना के तहत कितनी प्रोत्साहन राशि मिलती है?
Ans: बिहार मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत 10000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि मिलती है।
Q: बिहार मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना का लाभ किस किसको मिलेगा?
Ans: इस योजना मैं बिहार के छात्र छत्राओं को जिन्होंने हाई स्कूल में प्रथम स्थान से उत्तीर्ण ता प्राप्त की है उनको सरकार की तरफ से 10000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।