मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना | मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना 2022 | नगर सृजन योजना उत्तर प्रदेश | लाभ | उदेश्य | | Up mukhyamantri Nagar Srijan Yojana | Nagar Srijan Yojana | Online Apply
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जब से राज्य का कार्यभार संभाला है। तब से योगी जी लोगों के कल्याण के लिए नई नई योजनाएं और नए नए तरीके की सुविधाएं उपलब्ध करवाते रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए योगी आदित्यनाथ जी ने अपने राज्य में नए नगर निकायों को गठित किया है और कुछ पुराने नगर निकायों का सीमा विस्तार किया है।
जिससे उत्तर प्रदेश के लोगों को अच्छी सुविधाएं मिल सके और परिवहन की उचित व्यवस्था हो सके। योगी आदित्यनाथ जी अक्सर अपने राज्य की समीक्षा बैठकों का आयोजन करते रहते हैं।
समीक्षा बैठकों में यूपी के छोटे और ग्रामीण नगरों में कई प्रकार की सुविधाओं का अभाव पाया। योगी आदित्यनाथ जी ने पाया कि लोगों को काफी कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
इसी को ध्यान में रखते हुए योगी आदित्यनाथ जी ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना 2022 की घोषणा की है। इस योजना के द्वारा जो भी नवगठित निकाय और पुराने नगर निकाय जिनके विस्तार किए गए हैं उनमे मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने की पूरी योजनाएं तैयार है।
कृपया इन्हें भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश बिजली बिल माफी योजना 2022
दोस्तों, हम अपने इस लेख में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना 2022 से संबंधित जो भी जानकारी है वह सारी जानकारी इस लेख में देने की कोशिश करेंगे। कृपया लेख को पूरा पढ़ें।
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना 2022
Table of Contents
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लोगो मूलभूत सुविधाए देने के लिए नवनिर्मित नगर निकायों कि विकास और पुराने नगर निकायों जिनकी सीमा विस्तार हुई है उनके विकास के लिए मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना 2022 को प्रारंभ करने की घोषणा की है। यह घोषणा 27 जुलाई 2022 दिन बुधवार को की गई थी।
इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के जो भी नए बने हुए नगर निकाय एवं पुराने विस्तारित नगर निकायों में मूलभूत सुविधाएं जैसे पेयजल, सड़क निर्माण, स्कूल, सीवरेज, पार्किंग, स्वच्छता और सड़कों पर लाइट, सामुदायिक केंद्रों, चौराहों का सौंदर्यीकरण एवं आंगनवाड़ी केंद्रों स्थापना एवं पार्कों और नालियों की सफाई का कार्य किया जाएगा।
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के सारे पहलुओं पर ध्यान दिया जाए तो इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इन जो भी मूलभूत सुविधाएं का विकास किया जाएगा उन कार्यों का समय-समय पर समीक्षा की जाती रहेगी।
इसके साथ ही उन कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि इसको करने वाले ठेकेदार किसी प्रकार की गुणवत्ता में कमी तो नहीं कर रहे हैं और सरकारी विभाग के कर्मचारी ठेकेदारों से कोई रिश्वत तो नहीं ले रहे हैं जिसके कारण वह उसकी गुणवत्ता से समझौता कर रहे हो। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना 2022
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इन सुविधाओं का विकास करने के लिए जल्द से जल्द कदम उठाने का आदेश दिया है। जिससे यह सरकारी कार्य फाइलों में दब कर ना रह जाएं और लोगों को मूलभूत सुविधाओं का इंतजार करते करते उम्र ना निकल जाए।
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना 2022 के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
योजना का नाम | मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना 2022 |
योजना को शुरू किसने किया | उत्तर प्रदेश सरकार ने |
योजना को शुरू कब किया | 2022 |
योजना का उद्देश्य | उत्तर प्रदेश के जो भी नए बने हुए नगर निकाय एवं पुराने विस्तारित नगर निकायों में मूलभूत प्रदान करना |
योजना में लाभार्थी | उस नगर निकाय में रहने वाले लोग |
अधिकारिक वेबसाइट | जारी नहीं |
हेल्पलाइन नंबर | जारी नहीं |
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना 2022 का उद्देश्य (Objectives)
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य नए नगर निकायों एवं सीमा विस्तारित नगर निकायों में अच्छी तरीके से मूलभूत सुविधाओं को स्थापित करना है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा कहा गया है कि प्रदेश के समग्र विकास करने के लिए शहरीकरण करना अत्यंत आवश्यक है जिसके लिए नए निकायों को गठित किया गया है और पुराने निकायों का सीमा विस्तार किया जा चुका है।
अब इन नगर निकायों एवं सीमा विस्तार से नगर निकायों में मूलभूत सुविधाओं को प्रदान करना हमारा मुख्य उद्देश्य है।
मूलभूत सुविधाओं में लोगों को पेयजल की सुविधा, टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों का निर्माण, सड़कों पर ही रोशनी की व्यवस्था आदि कई तरीके की बुनियादी सुविधाएं दी जाएंगे। ताकि यहां पर रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े और उनका पलायन शहरी क्षेत्रों में नहीं हो।
इन्हें भी पढ़ें – मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना 2022
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के लिए पात्रता (Eligibility)
- मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के लिए इच्छुक कंपनियां आकर अपना आवेदन कर सकती हैं और इस विकास कार्य में अपना योगदान दे सकती।
- इस योजना के लिए सरकार जो भी जरूरी दिशा निर्देश जारी करेगी उन आदेशों को मानते हुए ही योजना का कार्य किया जाएगा।
- इस योजना के द्वारा जो भी निर्माण कार्य एवं विकास कार्य किया जाएगा उसमें प्रीफैब या प्रीकास्ट कंकरीट से निर्माण कराया जाएगा।
- सरकार इन कार्यों की निगरानी के लिए उचित व्यवस्था बनाकर रखेगी सरकार कार्यों की गुणवत्ता में कोई भी समझौता नहीं चाहती है।
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के लिए दस्तावेज (Document)
उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के लिए दस्तावेजों को लेकर कोई भी जानकारी जारी नहीं की है। सरकार जैसे ही कंपनियों को टेंडर उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगी वैसे ही सरकार दस्तावेजों के बारे में भी बताएगी।
सरकार जैसी इस बारे में आप कुछ बताती है आर्टिकल में अपडेट के माध्यम से आपको सूचित कर देंगे।
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के लाभ (Benefits)
- मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना का लाभ उत्तर प्रदेश में रहने वाले उन सभी निवासियों को मिलेगा जो उस क्षेत्र में निवास करते हैं।
- इस योजना के अंतर्गत उन लोगों को सारी सुख सुविधाएं दी जाएगी जिससे वह उस क्षेत्र में रहकर ने परेशानियों का सामना करते थे और शहरी क्षेत्रों में पलायन को मजबूर होते थे।
- इस योजना के माध्यम से सरकार उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों का विकास करेगी।
- मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत में सरकार सीवरेज, पेयजल, पार्किंग, स्वच्छता, चौराहा, मार्ग प्रकाश, सामुदायिक केंद्र, सड़क निर्माण एवं आंगनवाड़ी क्षेत्रों का विकास कर आएगी।
- इससे वहां रहने वाले लोगों को काम मिलेगा और वह आर्थिक रूप से मजबूत होगें ।
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना की विशेषताएं (Features)
- मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सरकार से निर्देशित किया हुआ है।
- मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना में जो भी नगर निकायों के कामों को शीघ्रता से करने के लिए प्रीफैब या प्रीकास्ट कंकरीट से निर्माण कराया जाएगा।
- मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना में जो भी कार्य होंगे उनकी गुणवत्ता को उचित प्रकार से परखा जाएगा।
- मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना एक ऐसी योजना है जिसमें लोगों को उनकी मूलभूत सुविधाएं जैसे सीवरेज, पेयजल, पार्किंग, स्वच्छता एवं चौराहों का सुंदरीकरण, सड़कों का निर्माण और नालियों की सफाई का कार्य किया जाएगा।
- मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत कई प्रकार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिजली की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था की जाएगी।
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना बजट (Budget)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष के बजट में 550 करोड़ रुपए की व्यवस्था की है। इसमें से जो नए बने हुए नगर पंचायत के लिए 366.30 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।
वहीं जिन नगर निकायों की सीमा विस्तारित की है। उन नगर पंचायत के लिए ₹53.35 करोड़ और सीमा विस्तारित नगर पालिका परिषद के लिए ₹58.85 करोड़, सीमा विस्तारित नगर निगम के लिए ₹71.50 करोड़ की धनराशि दी गई है।
इन्हें भी पढे : उत्तर प्रदेश निषाद राज बोट सब्सिटी योजना 2022
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number)
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के लिए सरकार ने अभी कोई हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं किया है। सरकार जैसे ही कोई हेल्पलाइन नंबर जारी करेगी आपको अपडेट के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के लिए वेबसाइट (Official Website)
उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी केवल योजना की घोषणा की है। अभी इससे संबंधित कोई वेबसाइट जारी नहीं की है सरकार जैसे ही कोई वेबसाइट जारी करती अपडेट के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना में आवेदन कैसे करें (Registration Process)
उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना का शुभारंभ किया गया है। अब सरकार ने इसकी आवेदन के लिए ना कोई हेल्पलाइन नंबर जारी किया है ना ही कोई वेबसाइट बनाई है।
इसलिए अभी इसमें आवेदन करना संभव नहीं है। सरकार जैसे ही आवेदन से संबंधित कोई वेबसाइट जारी करेगी या किसी माध्यम से बताएगी अपडेट के माध्यम से सूचित कर दिया जाए।
FAQ:
Q: मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना क्या है?
Ans: मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत उत्तर प्रदेश के जो भी नए बने हुए नगर निकाय एवं पुराने विस्तारित नगर निकायों में मूलभूत सुविधाएं जैसे पेयजल, सड़क निर्माण, स्कूल, सीवरेज, पार्किंग, स्वच्छता और सड़कों पर लाइट, सामुदायिक केंद्रों चौराहों का सौंदर्यीकरण एवं आंगनवाड़ी केंद्रों स्थापना एवं पार्कों और नालियों की सफाई का कार्य किया जाएगा।
Q: मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
Ans: मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना का मुख्य उद्देश्य नए नगर निकायों एवं सीमा विस्तारित नगर निकायों में अच्छी तरीके से मूलभूत सुविधाओं को स्थापित करना है।
Q: मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से क्या लाभ होगा?
Ans: मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत उन लोगों को सारी मूलभूत सुख सुविधाएं दी जाएगी जिससे वह उस क्षेत्र में रहकर कई तरह की परेशानियों का सामना करते थे और शहरी क्षेत्रों में पलायन को मजबूर होते थे।
Q: मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के लिए सरकार ने कितना बजट पारित किया है?
Ans: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष के बजट में 550 करोड़ों रुपए की व्यवस्था की है।
Q: मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना 2022 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
Ans: मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना 2022 के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी कोई वेबसाइट जारी नहीं की है। सरकार जैसे ही कोई वेबसाइट जारी करेगी आपको सूचित कर दिया जायेगा ।