Neem for Hair : दुनिया में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो कि डैंड्रफ की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में आप हेल्दी बाल पाने और रूसी से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं और उनमें अपने पैसों को बर्बाद करते हैं।
ब्यूटी प्रोडक्ट का बालों पर बहुत अधिक असर तो नहीं होता बल्कि बालों में साइड इफेक्ट होने से बालों को नुकसान हो जाता है। Neem for Hair
ऐसे में आप बालों के लिए नीम के पत्तों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम के पत्तों का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। यह प्राकृतिक रूप से औषधीय गुणों से युक्त होता है।
इसमें एंटीमाइक्रोबियल, बैक्टीरियल, एंटी इन्फ्लेमेटरी एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण होते हैं। यह डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने और बालों को सुंदर बनाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं आप नीम का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।
नीम का तेल | Neem Oil
Table of Contents
आप नीम के तेल का भी इस्तेमाल आप बालों को हेल्दी बनाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए नारियल के तेल में नीम की कुछ पत्तियों को डालें इन्हें उबालें। फिर इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिला दें।
अब इससे स्कैल्प की कुछ देर तक मसाज करते रहें। इसे बालों में रात भर के लिए लगा रहने दें। इसके बाद सुबह के समय बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। यह तेल बालों के डैंड्रफ को दूर करने में मदद करेगा।Neem for Hair
नीम और दही का हेयर मास्क
बालों के लिए आप नीम के हेयर मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह हेयर मास्टर डैंड्रफ को रोकने के लिए बेस्ट प्रोडक्ट है। दही ना केवल रूसी को दूर करता है बल्कि यह बालों के क्यूटिकल्स को मुलायम और मजबूत बनाने का काम भी करता है।
इसके लिए नीम के पत्तों का बारीक पेस्ट बनाएं इसमें दही मिलाएं। इस मास्क को स्कैल्प पर लगाएं। हेयर मास्क को बालों में 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दो। दही का प्रभाव ठंडा होता है वहीं नीम एंटी फंगल डैंड्रफ से से लड़ने का काम करते हैं।
नींबू और शहद का हेयर मास्क
नींबू और शहद का हेयर मास्क बनाने के लिए नीम के पत्तों का एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को हेयर मास्क के रूप में स्कैल्प पर लगाएं। इसे 20 मिनट के लिए लगा रहने दें इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।
नीम हेयर कंडीशनर के रूप में
नीम का इस्तेमाल आप कंडीशनर के रूप में अभी कर सकते हैं। इसके लिए नींम का कंडीशन बनाने के लिए नीम के कुछ पत्ते लें और इससे पानी में उबाल लें। शैंपू करने के बाद बालों को नीम के पानी से धो लें। यह बालों को चमकदार बनाने में मदद करता है। Neem for Hair
नीम के पत्तों का सेवन
नीम के पत्तों का स्वाद बेशक कड़वा होता है, लेकिन यह औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। नीम के पत्तों का सेवन भी हमारे स्वास्थ्य ले बहुत उपयोगी है।
यह रूसी (Dendruf) से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है कि आप सुबह के समय नीम के पत्तों का सेवन करें इसके अलावा आप काढ़े के रूप में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बल्कि आपके बालों को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। Neem for Hair