Papita Khane Ka Sahi Samay Fayade Aur Nuksan: दोस्तों, फल हमारी सेहत के लिए कितने फायदेमंद है यह सभी लोग भली-भांति जानते हैं। हमारे स्वास्थ्य के लिए फल बहुत ही लाभदायक होते हैं। फलों से हमारे शरीर को आवश्यक कई प्रकार के विटामिंस और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं। यह फल हमें कई प्रकार की बीमारियों से दूर रखते हैं।
पपीता भी एक ऐसा ही बहुत ही लाभकारी फल है। पपीते में बहुत सारे विटामिन और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। पपीते को आप कच्चा और पका कर दोनों ही प्रकार से खा सकते हैं। पपीता एक बहुत ही कम कैलोरी युक्त फल होता है।
पपीते में भरपूर मात्रा में फाइबर विटामिन सी विटामिन ई विटामिन ए तथा कैरोटीन जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। पपीता हमें कई बीमारियों को दूर करने में सहायता प्रदान करता है। पपीते को खाने से शुगर तथा कैंसर आदि बीमारियों में काफी फायदा होता है।
जैसा कि किसी भी चीज के कई लाभ तो कई नुकसान भी होते हैं। प्रत्येक चीज को खाने का एक निश्चित समय और मात्रा भी होती है। इसी क्रम में पपीते को खाने से क्या लाभ और क्या नुकसान हो सकते हैं यह भी जानना बहुत आवश्यक है।
आइए जानते हैं पपीता खाना किस समय ज्यादा लाभप्रद होता है। पपीता खाने के क्या फायदे होते हैं तथा इसके खाने से क्या-क्या नुकसान भी होते हैं इन्हीं सब बातों पर आइए विस्तार से चर्चा करते हैं।
पपीता खाने का सही समय, फायदे और नुकसान (Papita Khane Ka Sahi Samay Fayade Aur Nuksan)
Table of Contents
पपीता हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना लाभकारी फल है, यह सभी लोग जानते हैं। पपीता कई गुणों से भरपूर होता है। पपीते में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानते हैं पपीता खाने का सही समय, फायदे और क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।
पपीता खाने का सही समय (Papita Khane Ka Sahi Samay Kya Hai)
दोस्तों, फलों को सुबह और दिन के समय खाना ज्यादा लाभकारी माना जाता है। यदि फलों का सेवन सुबह के समय या दिन के वक्त किया जाए तो यह फल हमारे शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं।
हमें यह भी पता होना चाहिए कि कुछ फलों को रात या शाम के वक्त नहीं खाना चाहिए। पपीते को खाते समय हमें यह ध्यान रखना आवश्यक है कि यह किस समय खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए ज्यादा लाभकारी है।
पपीता एक एसिडिक और कम कैलोरी युक्त फल है। यदि पपीते को नाश्ते में खाया जाए तो यह हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत लाभप्रद होता है। वहीं दूसरी ओर यदि फलों को शाम या रात के वक्त खाया जाता है तो यह हमारे पाचन तंत्र पर बुरा असर कर सकते हैं।
अतः फलों को सुबह के समय खाया जाना चाहिए जिससे यह हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करें और हमें फलों का ज्यादा लाभ मिले।
पपीते का सेवन हमेशा सुबह के समय या दिन के वक्त करना चाहिए। पपीते को रात के समय बिल्कुल नहीं खाना चाहिए अन्यथा यह हमारे पाचन तंत्र को बिगाड़ सकता है।
कभी भी पपीते का सेवन एक बार में अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। पपीता यदि सही समय पर और सही अनुपात में खाया जाए तो यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
पपीता खाने के फायदे (Benefits of Papaya in Hindi)
आइए जानते हैं पपीता खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं। पपीता हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना लाभकारी है। पपीता हमें किन किन समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है।
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
पाचन तंत्र के लिए पपीते का सेवन बहुत ही बढ़िया रहता है। पपीते में विटामिंस, बीटा केरोटिन तथा फाइबर्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जोकि आपकी पाचन क्रिया को मजबूत बनाते हैं।
पपीते में पपेन तत्व भी पाया जाता है जो कि आपके पाचन के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होता है। यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को सही रखता है। पपीता आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
पपीते में कई प्रकार के एंजाइम्स पाए जाते हैं जो आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत आवश्यक होते हैं।
दिल की बीमारी में लाभ
पपीते का सेवन हृदय संबंधी रोगों मैं काफी लाभप्रद माना जाता है। पपीते में फाइबर प्रचुर मात्रा में उपलब्ध रहता है जो कि आपके कोलस्ट्रोल को कंट्रोल करता है।
इसके अतिरिक्त पपीते में एंटीऑक्सीडेंट और कई विटामिन पाए जाते हैं, जोकि आपको हृदय संबंधी रोगों से दूर रखते हैं।
कैंसर की बीमारी में फायदेमंद
पपीता कैंसर रोगियों में बहुत ही लाभकारी रहता है। पपीते में लाइकोपिन, बीटा केरोटिन, केरोटिनॉइड आदि पाए जाते हैं जो कि कैंसर से लड़ने में प्रभावी होते हैं।
पपीते में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि आपके ब्लड शुगर लेवल आदि को नियंत्रित करता है। पपीते के सेवन से इंसुलिन के स्तर को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
बालों की समस्या में लाभकारी
पपीता खाना बालों की समस्या के लिए बहुत ही फायदेमंद है। पपीते में कई प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं और साथ ही उसमें खनिज और एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में उपलब्ध होते हैं। यह पोषक तत्व बालों को झड़ने से रोकने और उनकी वृद्धि में सहायक होते हैं।
यदि आप बालों की समस्या से पीड़ित है तो पपीते का सेवन नियमित सीमित मात्रा में कर सकते हैं। पपीते के पत्तों में भी कई औषधीय गुण रहते हैं। पपीते के पत्तों का अर्थ निकालकर आप इसको बालों में कंडीशनर के रूप में प्रयोग कर सकते हैं।
पपीते के प्रयोग से आप डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
आंखों की समस्या के लिए
यदि आप पपीते का सेवन नियमित रूप से करते हैं तो यह आपकी आंखों के लिए भी बहुत लाभप्रद रहता है। पपीते में कई प्रकार के विटामिंस पाए जाते हैं जैसे विटामिन A, विटामिन C तथा विटामिन E जो कि आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए लाभकारी रहते हैं।
पपीते में केरोटिनॉइड लुटिन, जेक्सेटिन आदि पाए जाते हैं जो कि आपकी आंखों को ब्लू लाइट से बचाते हैं। जिससे आपके आंखों के रेटिना को नुकसान नहीं होता। पपीता के सेवन से मोतियाबिंद की समस्या भी कम होती है।
रोग प्रतिरोधकता को बढ़ाने में
पपीते का सेवन आप की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। पपीते में एंटी ऑक्सीडेंट और इम्यूनोस्टिम्युलेंट पाए जाते हैं जोकि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का कार्य करते हैं।
पपीते में विटामिन सी भी पाया जाता है जोकि आपकी रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाने का कार्य करता है।
डायबिटीज की समस्या में लाभकारी
पपीते में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह आपके ब्लड शुगर लेवल को कम करने का कार्य करता है। इसके साथ ही पपीते के पत्तों में भी एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते है, जो मधुमेह रोगियों के लिए इस रोग से लड़ने में मदद करता है।
वजन कम करने में सहायक
पपीते में कम कैलोरी पाई जाती हैं और साथ ही फाइबर की भरपूर मात्रा रहती है। पपीते के नियमित सेवन से आपको वजन कम करने में मदद मिलती हैं। पपीते में Anti Obesity प्रभाव पाया जाता है। यह आपके वजन को नियंत्रित करने का कार्य करता है और साथ ही आपके मोटापे को कम करता है।
सूजन कम करने में लाभकारी
पपीते में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। पपीता सूजन की समस्या को कम करने में मदद करता है। इसलिए विभिन्न रोगों में होने वाले सूजन को कम करने के लिए पपीते का सेवन लाभप्रद रहता है।
त्वचा रोगों के इलाज में सहायक
त्वचा के लिए पपीता बहुत ही लाभप्रद रहता है। पपीते में बायोफ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह आपकी त्वचा को Moisturise करने और आपकी त्वचा से दाग धब्बे हटाकर उसे निखारने का काम करते हैं।
इसके अतिरिक्त यह एग्जिमा, सोरायसिस आदि रोगों में भी लाभप्रद रहते हैं। यह आपकी आंखों के नीचे काले घेरों को भी कम करते हैं। यह आपको कील मुहांसों की समस्या मैं भी मदद करते हैं।
पपीता खाने के नुकसान (Side Effects/Disadvantages of Papaya)
दोस्तों, पपीता एक बहुत ही लाभकारी फल है। जैसे कि किस फल में बहुत सारे गुण हैं, ठीक वैसे ही पपीते के कुछ साइड इफेक्ट भी देखने को मिलते हैं। पपीता खाने के बहुत सारे फायदे हैं तो इसके कुछ नुकसान भी है। आइए इन्हीं नुकसान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
- पपीते को अधिक मात्रा में खाने से थायराइड जैसी समस्या हो सकती है।
- पपीते के लेटेक्स में पपैन नामक एक प्रकार का कंपाउंड पाया जाता है। इसका सेवन अधिक मात्रा में लेने से गले में भोजन नली को नुकसान पहुंच सकता है।
- महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान पपीते का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए अन्यथा होने वाले बच्चे में जन्म दोष उत्पन्न हो सकते हैं।
- पपीते के लेटेक्स त्वचा पर लगने से कुछ व्यक्तियों में गंभीर जलन और एलर्जी की समस्या हो सकती है।
- पपीता हमारे खून में मौजूद शुगर के लेवल को कम कर सकता है। इसलिए सर्जरी के दौरान पपीते के सेवन से परहेज करना चाहिए।
- पपीते का सेवन उन व्यक्तियों को कम करना चाहिए जिनमें किडनी स्टोन बनने की समस्या होती है।
- गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को पपीते का सेवन कब करना चाहिए।
- पपीता खाने से जिन लोगों में एलर्जी की समस्या होती है उनको पपीते से परहेज करना चाहिए। ऐसे व्यक्तियों में पपीता खाने से शरीर में सूजन, खुजली सिर दर्द और चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
FAQ : अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पपीता कब खाना चाहिए सुबह या शाम?
पपीता सुबह खाली पेट खाया जाना चाहिए। यह आपके शरीर के पीएच को बैलेंस रखता है। पपीता में मौजूद फाइबर आपके पेट का मेटाबॉलिक रेट बढ़ाता है। पपीता आप की आंतों को साफ करता है और आपको कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
पपीता कब नहीं खाने चाहिए?
महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान पपीता खाने से परहेज करना चाहिए और साथ ही यदि आपको किडनी में पथरी की समस्या है तो पपीते का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।
पपीता खाने से गैस बनता है क्या?
पपीते में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। पपीता आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है और पेट की गैस और अपच को दूर करता है। प्रतिदिन सुबह खाली पेट पपीते का सेवन आपको गैस और कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
क्या पपीता गर्म होता है या ठंडा?
पपीता एक गर्म तासीर वाला फल होता है।
कौन सी बीमारी में पपीता नहीं खाना चाहिए?
यदि आपको एलर्जी की समस्या है तो आपको पपीता खाने से परहेज करना चाहिए। एलर्जी से पीड़ित व्यक्ति यदि पपीते का सेवन करता है तो उसे छींक आने, सांस लेने में दिक्कत, खांसी और आंखों में पानी आने की समस्या हो सकती है।
पपीता से खून बढ़ता है क्या?
पपीते के पत्तों का जूस यदि पिया जाए तो यह आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। इसका सेवन बैक्टीरिया ग्रोथ रोकने में मदद करता है। इसके पत्तों का जूस पीने से खून में वाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स में वृद्धि होती है।
पपीता कितनी मात्रा में खाना चाहिए?
एक बार में एक कटोरी पपीता खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
पपीता खाने का सही टाइम क्या होता है?
पपीता खाने का सही समय सुबह होता है। सुबह के समय पपीता खाने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है तथा पूरे दिन भर आप ऊर्जा से भरे हुए रहते हैं।
क्या पपीते को खाली पेट खाया जा सकता है?
जी हां, पपीते को खाली पेट खाया जा सकता है। यदि पपीते का सेवन सुबह के समय खाली पेट किया जाता है तो यह शरीर में बनने वाले कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। खाली पेट पपीते का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है।
क्या पपीता खाने के बाद पानी पी सकते हैं?
जी नहीं, पपीता खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। यहां तक की है माना जाता है कि किसी भी फल को खाने के बाद तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए इससे आपके शरीर को लाभ की जगह हानि पहुंच सकती है। आपके पाचन तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
क्या मैं कच्चा पपीता खा सकता हूं?
जी हां, आप कच्चा पपीता सब्जी के रूप में पकाकर खा सकते हैं। हमेशा याद रखें फल के रूप में कभी भी कच्चा पपीता ना खाएं।
क्या मैं रोज पपीता खा सकता हूं?
जी हां बिल्कुल, आप रोज पपीता खा सकते हैं लेकिन कम मात्रा में।
क्या पपीता त्वचा में निखार ला सकता है?
जी हां, पपीता त्वचा रोगों में बहुत लाभप्रद रहता है। इसलिए इसके सेवन से त्वचा में निखार आ सकता है।