Percentage Kaise Nikale : दोस्तों, यदि आप भी नहीं जानते प्रतिशत (Percentage) क्या है और यह कैसे निकाला जाता है? तो आप बिल्कुल ठीक जगह पर आए हैं।
इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे की प्रतिशत क्या है? प्रतिशत कैसे निकाले, प्रतिशत के सवाल और Percentage Calculator Formula और प्रतिशत के सूत्र क्या है?
दोस्तों यदि आप भी Percentage Kaise Nikale यह सीखना चाहते हैं तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें, क्योंकि हम इस लेख के माध्यम से प्रतिशत (Percentage) के बारे में आपको पूरी जानकारी देंगे।
आज के समय में प्रतिशत का बहुत ज्यादा प्रयोग किया जाता है। चाहे कोई कारोबार हो या ऑफिस हो अथवा स्कूल हर जगह प्रतिशत % (Percentage) निकालने की बहुत आवश्यकता होती है।
हर किसी व्यक्ति को प्रतिशत निकालना आना ही चाहिए क्योंकि हमारी आम जिंदगी में Percentage बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। फिर चाहे हम एक विद्यार्थी हो अथवा एक आम व्यक्ति हो कहीं ना कहीं हमें प्रतिशत निकालने की आवश्यकता पड़ती है।
जब भी हम कोई चीज खरीदते हैं तो उस पर Discount लेते समय एवं किसी चीज पर लाभ या हानि निकालने के लिए भी हमें प्रतिशत की आवश्यकता पड़ती है।
स्कूल और कॉलेजों में विद्यार्थियों का परिणाम जानने के लिए भी हमें परीक्षा में आए अंको (Marks) का प्रतिशत ज्ञान होना भी बहुत आवश्यक है।
परीक्षा में आए अंकों के प्रतिशत कैलकुलेशन (Percentage Calculation) के बाद ही हमें पता चलता है कि कौन विद्यार्थी किस स्थान पर आया है। इसलिए परसेंटेज कैसे निकाले यह बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है।
प्रतिशत क्या है (What is Percentage in Hindi)
Table of Contents
Percentage Kaise Nikale प्रतिशत का अर्थ होता है प्रति सौ या प्रति सैकड़ा। प्रतिशत (Percent) गणित में किसी अनुपात को व्यक्त करने का एक तरीका है। प्रतिशत (Percentage) को % चिन्ह द्वारा दर्शाया जाता है।
किसी संख्या का प्रतिशत निकालने के लिए उसे पूर्ण संख्या से भाग देकर 100 से गुणा कर देते हैं। इस प्रकार जो संख्या में प्राप्त होती है वह उस दी गई संख्या का प्रतिशत (Percentage) कहलाती है।
उदाहरण: उदाहरण के लिए 50% का अर्थ होता है 100 में से 50 भाग। मान लीजिए कोई व्यक्ति ₹10000 प्रति माह कमाता है और वह ₹5000 खर्च कर देता है तब इसका मतलब होगा कि वह व्यक्ति अपनी आय का 50% प्रतिशत भाग खर्च कर देता है।
किसी भी संख्या का प्रतिशत या परसेंटेज निकालते समय यह ध्यान रखना होगा कि उस संख्या के अंत में % अवश्य लगाना होगा।
प्रतिशत कैसे निकाले (Pratishat Kaise Nikale) | Percentage Kaise Nikale
Percentage Kaise Nikate Hai : आइए जानते हैं प्रतिशत कैसे निकालते हैं। प्रतिशत का अर्थ किसी संख्या के 100 भाग का भाग होता है। किसी संख्या का प्रतिशत हमेशा 1 से लेकर 100 के बीच ही रहता है।
परसेंटेज निकालने के लिए सबसे पहले आपको दी हुई संख्या को 100 से गुणा कर देना है। इसके बाद जो संख्या प्राप्त होती है उसे कुल संख्या से भाग कर देना है, इस प्रकार जो संख्या निकलकर आएगी वही % प्रतिशत होगी।
उदाहरण: मान लीजिए किसी विद्यार्थी को परीक्षा में कुल 400 अंको में से 300 अंक प्राप्त हुए हैं। तब हमें 300 को 100 से गुणा कर देना है तो 30000 प्राप्त हुए। इसके बाद 30000 को कुल अंक 400 से भाग कर देना है। अब हमें 75 प्राप्त हुए। इस प्रकार प्राप्त अंकों का प्रतिशत 75% हुआ।
किसी भी संख्या का प्रतिशत निकालने के लिए आप प्रतिशत फार्मूला (Percentage Ka Formula) का भी प्रयोग कर आसानी से निकाल सकते हैं।
इसके अतिरिक्त प्रतिशत निकालने के लिए आप अपने मोबाइल, कंप्यूटर अथवा अपने केलकुलेटर का प्रयोग करके भी किसी भी संख्या का प्रतिशत बहुत ही आसानी से कुछ ही समय में निकाल सकते हैं।
Percentage Formula in Hindi | प्रतिशत निकालने का सूत्र
किसी भी संख्या का प्रतिशत निकालने के लिए आप Percentage Formula का प्रयोग कर सकते हैं। प्रतिशत निकालने के लिए यह आसान सा प्रतिशत का सूत्र इस प्रकार है:
प्रतिशत का सूत्र
संख्या / कुल संख्या X 100 = % प्रतिशत
उदाहरण | Example
जैसे किसी विद्यार्थी को परीक्षा में कुल 600 अंको में से 400 अंक मिले हैं। यदि हमें विद्यार्थी के अंकों का प्रतिशत निकालना हो तो हम इस फार्मूले की मदद से अंकों का प्रतिशत निकाल सकते हैं।
जैसे: 400 / 600 X 100 = 66.66 %
इस प्रकार इस सूत्र की मदद से हम किसी भी संख्या का प्रतिशत आसानी से निकाल सकते हैं। फिर चाहे वह किसी विद्यार्थी के परीक्षा में आए अंकों का प्रतिशत हो या किसी व्यवसाय में लाभ हानि का प्रतिशत हो हम इस सूत्र की मदद से आसानी से % प्राप्त कर सकते हैं।
बाजार से कोई भी सामान खरीदते समय दुकान द्वार द्वारा दिए जाने वाले डिस्काउंट का कैलकुलेशन भी बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं।
Result Ki Percentage Kaise Nikale | Marks Percentage Kaise Nikale
उदाहरण: एक स्कूल में विद्यार्थियों को मिले अंको के प्रतिशत की गणना इस प्रकार करें
कुल अंक (Total Marks) | प्राप्त किए अंक (Marks) | प्राप्त अंकों का प्रतिशत (Percentage) |
500 | 400 | 80% |
500 | 300 | 60% |
500 | 350 | 70% |
Calculator Se Percentage Kaise Nikale | केलकुलेटर से परसेंटेज कैसे निकाले | Percentage Calculator
How to Calculate Percentage : यदि आपको प्रतिशत फार्मूले से प्रतिशत निकालने में दिक्कत आती है या कोई समस्या है और यदि आपके पास केलकुलेटर उपलब्ध है तब आप केलकुलेटर से बहुत ही आसानी से Percentage निकाल सकते हैं।
केलकुलेटर से प्रतिशत निकालने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। तो चलिए जानते हैं Calculator की मदद से किसी भी संख्या का प्रतिशत कैसे निकालते हैं।
- केलकुलेटर से प्रतिशत निकालने के लिए सबसे पहले आपको अपने केलकुलेटर को ऑन कर लेना है।
- इसके बाद केलकुलेटर में कुल संख्या को डालना है। जैसे यदि 10000 का 40% प्रतिशत निकालना है, तो आपको पहले 10000 टाइप कर लेना है।
- अब आपको प्रतिशत के चिन्ह ( % ) Percentage Sign पर क्लिक करके जितना प्रतिशत (Percentage) निकालना है वह टाइप कर देना है। इसके बाद आपको बराबर के चिन्ह ( = ) Equal पर क्लिक करना होगा। (जैसे : 10000 % 40 = 4000)
- यही निकली हुई संख्या 10000 का 40% प्रतिशत होगा अर्थात 4000
इसी प्रकार आप किसी भी संख्या का प्रतिशत बहुत ही आसानी से कुछ ही स्टेप्स में निकाल सकते हैं।
यदि आपके पास केलकुलेटर नहीं है तब ऐसी स्थिति में आप अपने Mobile Calculator अथवा अपने Computer, Laptop Calculator का भी प्रयोग करके बड़ी आसानी से और जल्दी ही प्रतिशत % निकाल सकते हैं।
प्रतिशत संख्या का प्रतिशत ज्ञात करना (Percentage Kaise Nikale)
प्रतिशत का प्रतिशत निकलने के लिए दोनों प्रतिशत को सौ अथवा दशमलव के दो स्थान तक बदले आपस में गुणन करा दें।
उदहारण: जैसे 40% का 50% क्या होगा?
40×100 = 0.40
50×100 = 0.50
0.40×0.50 = 0.20
0.20 = 20/100 = 20%
प्रतिशत संख्या से पूर्णांक जानना
मान लीजिए हमें कुल मात्रा की संख्या ज्ञात हो और हमें उस मात्रा में से एक निश्चित मात्रा का प्रतिशत मिले तो हम इस प्रतिशत संख्या को मात्रा के रूप में बदल सकते हैं। इस प्रकार से प्राप्त संख्या को “पूर्णांक” कहते हैं।
पूर्णांक का सूत्र : (प्राप्त संख्या X 100) ÷ प्राप्त प्रतिशत = पूर्णांक संख्या
उदाहरण : राजेश ने सातवीं कक्षा में 400 अंक प्राप्त हुए एवं उसने 50 प्रतिशत अंकों में परीक्षा उत्तीर्ण की हैं, तो उसका परीक्षा का पूर्णाक क्या था?
(400X100) ÷ 50 = (4000) ÷ 50 = 800
प्रतिशत संख्या को दशमलव में परिवर्तित करना
दोस्तों, कई बार किसी प्रतिशत में ज्ञात संख्या को कार्य में दशमलव के रूप में लाना आवश्यक हो जाता है, इसका तरीका बेहद सरल हैं। सबसे पहले ज्ञात संख्या को 100 से भाग कर दें , यही उत्तर होगा।
X% का दशमलव बनाना X% = X/100
= Z (उत्तर)
10% का दसमलव निकलना 10% = 10/100
= 0.10 (उत्तर)
दशमलव संख्या को प्रतिशत संख्या में परिवर्तित करना
कई बार प्रतिशत की संख्या दशमलव में प्राप्त होती है परन्तु इसको प्रतिशत में जानना होता हैं। दशमलव संख्या को प्रतिशत में बदलने के लिए सबसे पहले उस संख्या में 100 की गुणा करवा दें और प्राप्त संख्या के अंत में % लगा दें।
संख्या 0.20 को प्रतिशत में जानना
0.20 = 0.20×100
= 20%
भिन्न को प्रतिशत में परिवर्तित करना
दोस्तों, जब किसी भिन्न संख्या को प्रतिशत में प्राप्त करने की आवश्यकता हो चूँकि प्रतिशत पर कार्य करते समय कई बार ऐसा करने की आवश्यकता पड़ जाती है।
ऐसे में भिन्न संख्या को 100 से गुना करवा दें और प्राप्त संख्या को लिखकर अंत में प्रतिशत का चिन्ह लगा दें। अंतिम संख्या ही मूल संख्या का प्रतिशत रूप होगी।
X/Y को प्रतिशत में बदलना (XY x 100)%
= Z%
उदाहरण: भिन्न 5/25 का प्रतिशत रूप क्या होगा?
(5/25 × 100)%
= 40%
प्रतिशत को भिन्न में परिवर्तित करना
किसी भी प्राप्त प्रतिशत संख्या को भिन्न में बदलना बहुत ही सरल प्रक्रिया है। ऐसा करने के लिए सबसे पहले प्रतिशत संख्या को 100 से भाग कर दें। अब प्राप्त भिन्न को उसके सरलतम रूप तक हल कर लें, आपको वह प्रतिशत एक भिन्न के रूप में मिल जायेगा।
X% का भिन्न बनाना X% = X/100
= X/100
उदहारण: 66% को भिन्न में व्यक्त करना?
66% = 66/100
= 33/50
प्रतिशत के प्रमुख सूत्र (Percentage Formula in Hindi)
दोस्तों, प्रतिशत का मौलिक सूत्र A% = A/100 होता है।
उदाहरण के लिए मान लीजिए हमारे पास A संख्या हैं और हमे इसका B% निकालना है। तो ऐसे में निम्न सूत्रों दिए गए है।
- A के B% की गणना = A×B/100
- A, B का कितना प्रतिशत है = A/B×100
- B, A से कितना प्रतिशत अधिक है = B-A /A ×100
- B, A से कितना परसेंटेज कम है = A -B/A ×100
- A में B% की वृद्धि होने पर नई संख्या ज्ञात करना = (100 + B / 100 × A )
- A का मान B से R% अधिक है एवं B का मान A से R% में कम है = ( R / 100 +R × 100 )%
- A का मान B से R% कम है एवं B का मान A से R% में अधिक है = ( R / 100 – R × 100 )%
- प्रतिशत वृद्धि = वृद्धि/ प्रराम्भित मान A × 100
- प्रतिशत कमी = कमी/प्रराम्भित मान A × 100
- A को R% बढ़ाने में, A /(1+R/100) से उत्तर प्राप्त होगा
- A को R% घटाने में, A /(1-R/100) से उत्तर प्राप्त होगा
Conclusion
दोस्तों, आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको समझाया है की किसी भी संख्या का प्रतिशत कैसे निकाले, Percentage Kaise Nikale, प्रतिशत का सूत्र, Percentage Formula in Hindi क्या है। आपको उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया है कि आप किस प्रकार प्रतिशत के सूत्र की मदद से Percentage निकाल सकते हैं।
दोस्तों, हम आशा करते हैं कि हमारा यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित होगा।
Percentage Kaise Nikale | प्रतिशत कैसे निकाले | Percentage Kya Hai | Percentage Kya Hai Hindi Me | Percentage Ka Formula Kya Hai | Pratishat Ka Kya Arth Hai | प्रतिशत कैसे निकालते हैं | How to Calculate Percentage in Hindi | प्रतिशत के सवाल | प्रतिशत निकालने का सूत्र | Pratishat Kaise Nikala Jaye | प्रतिशत के सूत्र | Pratishat In Hindi | Pratishat Ki Paribhasha | Pratishat Kaise Nikale In Hindi | Percentage Formula In Hindi | How to Calcule Percentage | Percentage Calculator Formula
FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रतिशत का शाब्दिक अर्थ क्या है?
प्रतिशत दो शब्दों से मिलकर बना होता है। जैसे: प्रति+शत
प्रतिशत शब्द कौन सी भाषा से बना है?
प्रतिशत शब्द लैटिन भाषा के एक शब्द परसेंट शब्द से बना है।
100 का 25% कितना होगा?
100 का 25% प्रतिशत 25 ही होगा।
100 का 20% कितना होगा?
100 का 20% प्रतिशत 20 होगा।
संख्या के प्रतिशत में होने का पता कैसे होगा?
यदि किसी संख्या के अंत में “%” लगा होता है, इससे यह ज्ञात होता है कि वह संख्या प्रतिशत में है। जैसे 40%