राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022, ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, लाभार्थी सूची, विशेषताएं

राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 | Rajasthan Mukhymantri kanyadan yojana 2022 | Mukhymantri kanyadan yojana 2022 |  मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 | मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 राशि | मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 लिस्ट | पात्रता | उद्देश्य | आवेदन प्रक्रिया

भारत में जब कन्या के विवाह के योग्य हो जाती हैं। तब से परिवार को उसके विवाह की चिंताएं सताने लगती हैं। भारत में परिवार के सब लोगों के पास रोजगार ना होने के कारण कन्या की शादी के समय परिवार को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी तो परिवार को अपनी बेटी की शादी के लिए साहूकार से कर्ज लेकर अपना घर तक गिरवी रखना पड़ता है। जिसके बाद वह घर छूटता नहीं है बल्कि बिक जाता है। और परिवार बेघर हो जाता है क्योंकि उस पर ब्याज बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022

सरकार भी इन परिस्थितियों को अच्छी तरह जानती है। इसीलिए सरकार ने कई ऐसी योजनाएं चला रखी है जो कन्याओं के विवाह के समय उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करती हैं। राजस्थान सरकार ने भी कन्याओं के विवाह के लिए राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से राजस्थान सरकार कन्याओं के विवाह के समय परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

दोस्तों आज हम अपने इस लेख के माध्यम से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से संबंधित सारी जानकारी आपको दे रहे हैं कृपया लेख को पूरा पढ़ें।

राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना क्या है?

Table of Contents

राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का प्रारंभ राजस्थान सरकार ने किया है। इस योजना के द्वारा सरकार गरीब परिवारों को जो कि आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उनकी कन्याओं के विवाह के लिए आर्थिक सहायता देना है। इस योजना में बीपीएल परिवार की कन्याओं, अंत्योदय परिवार की कन्याओं, आस्था कार्ड धारी परिवार की कन्याओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह में सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

इस योजना में राजस्थान सरकार ₹31000 से लेकर ₹41000 तक की आर्थिक सहायता राशि देती है। इस योजना का लाभ पाने के लिए कन्याओं की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में परिवार की दो कन्याओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 मुख्य बिंदु

 योजना का नामराजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022
उद्देश्यगरीब परिवार की बेटियों की शादी के आर्थिक सहायता 
योजना की शुरुआत किसने की राजस्थान सरकार ने 
आयु की योग्यता 18 वर्ष से अधिक 
साल2022
सहायता राशि 31000 से 41000 तक 
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन/ऑनलाइन 
ऑनलाइन वेबसाइट www.sje.rajasthan.gov.in

राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का उद्देश्य(objective)

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 का मुख्य उद्देश्य राजस्थान राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं की शादी के समय उनको आर्थिक सहायता देना है। इससे उन परिवारों को विवाह के समय साहूकार से कर्ज न लेना पड़े। और ना ही उन परिवारों को साहूकार के कर्ज के कारण अपने घर से बेघर होना पड़े। इस योजना में कन्या विवाह की आयु 18 वर्ष से अधिक बताई गई है। इसलिए यह योजना एक प्रकार से कन्याओं की कम उम्र में शादी को भी रोकेगी।  कन्याओं को बालिका वधू बनने से रोकेगी। यह योजना कन्याओं के जीवन स्तर में सुधार लाएगी। क्योंकि कन्याओं की कम उम्र में शादी होने से उन्हें जो परेशानियों का सामना करना पड़ता है वह नहीं करना पड़ेगा। उनके जीवन स्तर में सुधार होगा वह भी देश के विकास में भागीदार हो पाएंगे।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022

इन्हें भी पढ़ें : मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना 2022

राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना विशेषताएं(Features)

  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का शुभारंभ राजस्थान सरकार के द्वारा किया गया है।
  • इस योजना के द्वारा आर्थिक रूप से गरीब परिवारों की कन्याओं की शादी में सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के द्वारा अनुसूचित जाति और जनजाति और अल्पसंख्यक के आर्थिक रुप से गरीब परिवारों की कन्याओं की शादी में 31000 से लेकर 41000  तक की सहायता दी जाएगी।
  • कन्या अगस्त शिक्षित है तो कन्याओं को ₹31000 से लेकर ₹41000 तक की सहायता दी जाएगी।
  • इस योजना के द्वारा विधवा महिलाओं की बेटियों, गरीब महिला खिलाड़ियों की शादी में भी सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता दी जाएगी जो कि ₹31000 से लेकर ₹41000 तक हो सकती है।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 के लाभ(Benefit)

  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर गरीब परिवारों की कन्याओं की शादी हो पाएगी।
  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के द्वारा गरीब परिवार कन्याओं की शादी मैं अपने घर को गिरवी नहीं रखेंगे जिससे वे घर से बेघर नहीं हो पाएंगे।
  • इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें 18 साल से अधिक उम्र पर शादी बताइए जिससे गरीब परिवार कम उम्र में ही अपनी बेटी की शादी नहीं कर पाएगा।
  • इस योजना के द्वारा बेटियों के जीवन स्तर में सुधार होगा।
  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 के द्वारा उन कुरीतियों से भी मुक्ति मिलेगी जिसमें बेटी को बोझ समझकर बचपन में ही उसकी हत्या कर दी जाती थी।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए आवश्यक दिशा निर्देश

  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत कन्या की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन शादी के 1 महीने पहले अथवा 6 महीने बाद कलेक्ट्रेट में जमा करना होगा।
  • इस योजना की मॉनिटरिंग और जांच जिला स्तर पर उस जिले का जिला अधिकारी ही करेगा।
  • जिलाधिकारी के लिए भी निर्देश हैं कि वह आवेदन आने के 15 दिनों के अंदर ही आवेदन को स्वीकृति प्रदान करेगा और जिलाधिकारी ही इसकी जांच सत्यापन भी करेंगे।
  • यदि लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय ₹50000 से अधिक है तो वह इस योजना का पात्र नहीं होगा।
  • इस योजना में परिवार में 25 साल से ज्यादा उम्र का कोई व्यक्ति कमाने वाला नहीं है तो वह इस योजना का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 पात्रता(Eligibility)

  • इस योजना का लाभ लेने वाले को राजस्थान का निवासी होना चाहिए।
  • योजना का लाभ लेने वाले की आयु 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए।
  • लाभार्थी अनुसूचित जाति जनजाति आस्था कार्ड धारी बीपीएल कार्ड धारक अंत्योदय कार्ड धारक होना चाहिए।
  • लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आयुक्त 50000 से कम होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए दस्तावेज(Document)

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • विधवा पेंशन प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता नंबर
  • आयु प्रमाण पत्र
  • शादी रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र
  • आस्था कार्ड धारक
  • अंत्योदय कार्ड धारक
  • बीपीएल कार्ड धारक

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 की आवेदन प्रक्रिया

  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए राजस्थान की ऑफिशियल साइट पर जाना होगा।
  • ऑफिशियल साइट पर जाने के बाद होम पेज पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लिंक मिलेगा।
  • लिंक को खोलने पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आवेदन फॉर्म में जो जो जानकारी मांगी गई है वह सारी जानकारी आपको भर के जो डॉक्यूमेंट मांगे गए हैं वह डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
  • सभी जानकारी भरने के बाद एवं डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा इस प्रकार आपका आवेदन फॉर्म भर जाएगा।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 अनुदान राशि

इस योजना में अनुदान राशि 31 हजार से लेकर 41 हजार तक ।

इन्हें भी पढ़ें : अग्निपथ योजना 2022

निष्कर्ष

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 से सम्बंखित जानकारी देते हुए हम इस बात को भलीभांति जान गए हैं कि यह योजना एक प्रकार से वरदान से कम नहीं है । लोगों के लिए क्योंकि कन्या जब उस घर में पैदा होती थी तो वहां खुशियां नहीं मनाई जाती थी बल्कि सबके चेहरे दुखी होकर बदल जाते थे।  कन्या के पैदा होते ही अभी यह तक नहीं पता है कि इसकी उम्र भगवान ने कितनी दी है ।  लेकिन लोग इससे पहले ही दुखी हो जाते थे कि अब दहेज देना पड़ेगा । शादी के लिए पैसे जुटाने पड़ेंगे परंतु इस योजना के द्वारा अब उनको चिंता करने की जरूरत नहीं है। अब सरकार पूरी तरीके से ऐसे परिवारों का साथ दे रही है जिनके पास आर्थिक हालात अच्छे नहीं है। यह योजना सरकार की बहुत अच्छी योजना है इससे कम उम्र में शादियां रुकेगी और महिलाओं की स्थिति और बेहतर होगी। राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022

FAQ: 

Q : राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना क्या है ?

Ans: राजस्थान सरकार ने भी कन्याओं के विवाह के लिए राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से राजस्थान सरकार कन्याओं के विवाह के समय परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

Q: राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 में सहायता राशि कितनी है ?

Ans: इस योजना में अनुदान राशि 31 हजार से लेकर 41 हजार तक ।

Q: राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 में आवेदन कैसे करें ?

Ans: राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में आवेदन ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों तरीके से हो सकता है ।

Home

Leave a Comment