राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2022 | राजीव गांधी किसान योजना 2022 | राजीव गांधी किसान न्याय योजना | Rajiv Gandhi Kisan nyayi Yojana Rajiv Gandhi Kisan nyaay Yojana online apply Rajiv Gandhi Kisan nyaay Yojana 4th and fifth installment
राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2022: भारतीय किसान जिस तरह से पिछले कई सालों से कृषि में घाटा होने के कारण आत्महत्या कर रहे थे तो सरकार का भी इस ओर ध्यान गया है। सरकार भी किसानों के लिए नई नई योजनाएं लेकर आ रही है। भारत सरकार द्वारा 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके लिए राज्य एवं केंद्र सरकार विभिन्न प्रकार की किसानों के विकास की योजनाएं समय समय पर शुरू करती आ रही है। जिससे कि किसानों को अच्छा मुनाफा हो और बैंकों के कर्ज के बोझ तले दबकर उनको आत्महत्या ना करनी पड़े। इसी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2022 का शुभारंभ किया गया है। छत्तीसगढ़ एक पिछड़ा हुआ राज्य है ।
यहां के लोग अधिकतर कृषि पर ही निर्भर हैं। इस योजना के माध्यम से किसानों को धान के समर्थन मूल्य के अंतर की राशि प्रदान की जाएगी। हमारी इस लेख में इस योजना से संबंधित सारी जानकारी दी गई है कृपया लेख को पूरा पढ़ें।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2022 क्या है
Table of Contents
राजीव गांधी किसान न्याय योजना को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों को ₹9000 प्रति एकड़ आदान सहायता राशि दी जाएगी। यह राशि धान के किसानों को दी जाएगी। लेकिन अब छत्तीसगढ़ किसान न्याय योजना के अंतर्गत जो किसान धान की फसल के साथ-साथ खरीद के फसलों मक्का, कुटकी, सोयाबीन, अरहर, गन्ना उत्पादक किसानों को भी हर साल सरकार की ओर से 9000 प्रति एकड़ आदान राशि दी जाएगी। जिन किसानों ने वर्ष 2020-21 मे न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की फसल का विक्रय किया था अथवा किसान धान के बदले कोदो, कुटकी, गन्ना, अरहर, मक्का, सोयाबीन, दलहन, तिलहन सुगंधित धान, केला, पपीता आदि की फसल लगाई या फिर वृक्षारोपण करता है। इस स्थिति में किसान को ₹10000 प्रति एकड़ आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। वृक्षारोपण करने वाले किसान को 3 वर्ष तक आदान सहायता राशि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा दी जाएगी। सरकार द्वारा किसान निधि योजना का बजट 5100 करोड़ों रुपए निर्धारित किया गया है। इस योजना के द्वारा लगभग 25 लाख किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना में सभी छोटे बड़े किसानों को शामिल किया जाएगा।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2022 मुख्य बिंदु
योजना का नाम | राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2022 |
किसने शुरू की | छत्तीसगढ़ सरकार ने |
साल | 2020 |
अनुदान राशि | 9 हजार से 10 हजार तक |
उद्देश्य | किसानो की कमाई बढ़ाना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
टोल फ्री नंबर | नहीं |
अधिकारिक वेबसाइट | https://rgkny.cg.nic.in |
राजीव गांधी किसान नया योजना 2022 का उद्देश्य
राजीव गांधी किसान न्याय योजना का मुख्य उद्देश धान तथा अन्य खरीफ की फसलों की खेती करने वाले किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना और कृषि के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के द्वारा किसान आर्थिक रूप से सुदृढ़ और आत्मनिर्भर बनेगा । उस किसान को अब आत्महत्या करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के द्वारा किसानों की आमदनी पहले से कहीं अधिक बढ़ जाएगी। किसान अपने परिवार का अच्छी प्रकार से भरण-पोषण कर पाएंगे। इस योजना के द्वारा सरकार का उद्देश्य उन किसानों को कृषि की मुख्यधारा में लाना है जो कि कृषि में घाटे होने की वजह से खेती छोड़ चुके हैं और दूसरा काम कर रहे हैं। इस अनुदान राशि से उनकी जीवन में उम्मीद की किरण जगी है और वह फिर से अपने उसी कृषि को अच्छी प्रकार से करके देश की तरक्की में भागीदार बनेंगे।राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2022
इन्हें भी पढ़ें : मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना 2022
राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2022 के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए।
- किसान के द्वारा धान की कृषि को अनिवार्य रूप से करना होगा।
- किसान को इस योजना का लाभ इस योजना में शामिल होने पर ही मिलेगा।
राजीव गांधी किसान या योजना 2022 के दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक का अकाउंट नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- किसान की ऋण पुस्तिका
- बही खाता बुक
राजीव गांधी किसान नया योजना 2022 के लाभ
- राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2022 के तहत लाभ प्राप्त कर किसान अपनी कमाई को बढ़ा सकते हैं साथ में धान की फसलें करके आदान राशि को प्राप्त कर सकते है और अपनी आमदनी को भी बढ़ा सकते हैं।
- किसानों को अच्छी आय होने पर किसी बैंक से कर्ज नहीं लेना पड़ेगा । कर्ज के बोझ के तले दबकर आत्महत्या नहीं करनी पड़ेगी।
- किसान की अच्छी आमदनी होने पर वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे पाएंगे और अपने परिवार का भरण पोषण अच्छी प्रकार से कर पाएंगे।
- राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत प्रत्येक किसान को जो भी योजना के पात्र होंगे उनको 9000 से ₹10000 का अनुदान दिया जाएगा।
- राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ उन किसानों को भी मिलेगा जिनके पास खुद की भूमि नहीं है वह दूसरे की भूमि में कृषि करते हैं।
- इस योजना में धान की फसल के साथ-साथ खरीफ की फसलों को भी शामिल किया गया है।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2022 की विशेषताएं
- राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमि ही मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत वह किसान भी लाभान्वित होंगे जिनके पास कृषि के लिए भूमि नहीं है। वह दूसरे के खेतों में काम करते हैं।
- राजीव गांधी किसान न्याय योजना छत्तीसगढ़ के तहत सभी किसान पट्टा धारी किसान इसका लाभ ले सकते हैं।
- इस योजना के तहत ऐसे किसान जो बटाईदार हैं लीज पर जमीन देते हैं इस योजना का फायदा नहीं उठा पाएंगे।
- किसान न्याय योजना में धान के साथ-साथ खरीफ की फसलों पर भी सहायता राशि दी जाएगी।
- किसान की पात्रता का निर्धारण सीलिंग कृषि भूमि कानून का पालन करते हुए होगा।
- इस योजना में यदि किसी किसान की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार के नॉमिनी को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
राजीव गांधी किसान निधि योजना 2022 आवेदन प्रक्रिया
- इस योजना में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं और ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको किसान सहकारी समिति में जाकर आवेदन करना होगा। वहां आपको आवेदन से संबंधित सभी जानकारी कर्मचारी को देनी होगी और आपके आवेदन को सफलतापूर्वक कर देगा।
- इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने पर होम पेज पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना का ऑप्शन होगा वहां पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने राजीव गांधी नया योजना का फॉर्म खुल जाएगा इसमें जो जो जानकारी मांगी गई है वह सारी जानकारी आपको भरनी होंगी।
- फॉर्म में जो जो डॉक्यूमेंट अपलोड करने को कहा जाएगा वह डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
- यह सब करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर देना होगा।आपका फॉर्म सफलतापूर्वक भर जाएगा।
निष्कर्ष
राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2022 का अध्ययन करने पर हमें पता चलता है कि यह योजना छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस योजना में किसानों को जो धान की खेती करते हैं उनको सरकार की तरफ से ₹9000 प्रति एकड़ सहायता राशि दी जाएगी और जो वृक्षारोपण करते हैं उनको ₹10000 प्रति एकड़ के अनुसार सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना के द्वारा जो किसान मुख्यधारा से हट गए हैं वह भी अब कृषि की मुख्यधारा में आएंगे। और धान की खेती की रिकॉर्ड पैदावार करेंगे। इस योजना के द्वारा फसलों के उत्पादन में भी वृद्धि होगी। जिससे किसानों का जीवन मंगलमय होगा और वह अपने परिवार का भरण पोषण अच्छी प्रकार से कर पाएंगे और अपने परिवार को उच्च शिक्षा दे पाएंगे। राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2022
इन्हें भी पढ़ें : यूपी फ्री स्कूटी योजना 2022
FAQ:
Q: राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2022 क्या है ?
Ans: इस योजना के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों को ₹9000 प्रति एकड़ आदान सहायता राशि दी जाएगी। यह राशि धान के किसानों को दी जाएगी।
Q: राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2022 कितने रुपए सहायता राशि दी जाती है ?
Ans: जो किसान धान की खेती करता है उसे 9000 रूपए प्रति एकड़ और धान के साथ वृक्षारोपण करता है उसे 10000 प्रति एकड़ दिया जाता है।
Q: राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2022 में आवेदन कैसे किया जाता है ?
Ans: ऑनलाइन /ऑफलाइन ।