Snoring Remedies: खर्राटों को रोकने के 5 टिप्स

Snoring Remedies: लोगों को सोने के समय खर्राटे लेने की आदत होती है। खर्राटों से उसके पास में सोने वाले लोग काफी परेशान होते हैं। इन खर्राटों के कारण कई परिवारों का तलाक हो चुका है।

इन खर्राटों के कई कारण हो सकते हैं इनमें व्यक्ति का मोटा होना अथवा व्यक्ति का शराब का सेवन या व्यक्ति की नाक में कोई समस्या या साइनस की समस्या एलर्जी कोल्ड और भरपेट खाना प्रमुख कारण हो सकते हैं।

इसके अलावा सही तरीके से ना सोने से भी खर्राटों की समस्या होती है। एक रिसर्च के अनुसार 20% वयस्क लोग नियमित रूप से खर्राटे लेते हैं। वहीं 40% लोग कभी-कभी खर्राटे लेते हैं इसके साथ साथ बच्चे भी खर्राटे लेते हैं।

खर्राटे रोकने के 5 टिप्स

इसके अलावा यदि आपके घर परिवार में भी कोई खर्राटे से परेशान है तो वह इससे छुटकारा पाना चाहता है तो इन आसान टिप्स को अपनाकर वह इनसे छुटकारा पा सकता है।

नियमित व्यायाम करें

हमेशा सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम व एक्सरसाइज करनी चाहिए एक्सरसाइज करने से खर्राटों में भी आराम मिलता है। इसके साथ सथ हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

एक्सरसाइज करने से नींद अच्छी और गहरी आती है। इससे खर्राटों की समस्या से निजात पाया जा सकता है।

इन्हे भी पढ़ें:

सिज़ोफ्रेनिआ(Schizophrenia): कारण, लक्षण, उपचार, बचाव के तरीके   

लाइट खाना खाएं

रात में सोने से पहले व्यक्ति को हल्का खाना खाना चाहिए। हल्का खाना खाने से खर्राटों की समस्या नहीं होती है। इसके लिए डॉक्टर हमेशा रात में सोने से 2 घंटे पहले खाने की सलाह देते हैं।

2 घंटे पहले खाने से पेट में अधिक वजन नहीं रहता है। या फिर आप भरपेट खाना ना खाएं। इस बावजूद भी आप भरपेट खाना खाना चाहते हैं तो शाम के समय ही खाना खा ले। इन नियमों का पालन करने से आप खर्राटों की समस्या से निजात पा सकते हैं।

खर्राटे रोकने के 5 टिप्स

हल्दी वाला दूध पिए

खर्राटों की समस्या को दूर करने के लिए रात को रोजाना सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना चाहिए हल्दी में एंटी एक्सक्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो कि संक्रमण को रोकने में सहायक होते हैं।

इसे नाक में कन्जेस्टेड नहीं हो पाता है और नाक साफ रहती है जिससे ऑक्सीजन का आदान-प्रदान सही होता है और खर्राटे नहीं आते हैं।

शहद का सेवन करें

शहद सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। शहद में एंट्री इन्फ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल्स समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो कि हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं।

शहद से हमारी सुंदरता में भी वृद्धि होती है। इसके लिए रात में सोने से पहले दूध में शहद मिलाकर पीना चाहिए। इससे रात में सांस लेने में कोई समस्या नहीं होती है।

इन्हे भी पढ़ें: नारियल पानी फायदे  

अनुलोम विलोम करना चाहिए

प्रत्येक व्यक्ति को जिसको स्वास्थ्य संबंधित परेशानी है अथवा वह नाक से पूरी सांस नहीं ले पाता है उसे अनुलोम विलोम के द्वारा गहरी सांस लेकर फिर कुछ देर रुकने के बाद सांस छोड़नी चाहिए।

इससे हमारा स्वास्थ्य तो अच्छा होता ही है इसके साथ था तुम्हारी नाक में किसी प्रकार की रुकावट होती है वह भी हट जाती है। जब नाक में किसी प्रकार की रुकावट नहीं होगी तो हमें खर्राटे नहीं आएंगे। जिससे हमारे पारिवारिक दांपत्य जीवन भी प्रभावित नहीं होगा।

Leave a Comment