Star Fruit Benefit: कमरख के उपयोग, फायदे, नुकसान

Star Fruit Benefit: स्वास्थ्य को ठीक और शरीर को मजबूत रखने के लिए डॉक्टर, हकीम हमेशा से ही अंग्रेजी दवा के स्थान पर फलों का सेवन करने की सलाह देते आए हैं।

वैद्य और हकीम के द्वारा बताया जाता है कि फलों के जरिए शरीर में विभिन्न  पोषक तत्वों की पूर्ति बड़ी ही आसानी से हो जाती है।

ऐसे में आपको रोगों से लड़ने की आवश्यकता नहीं होती आपका शरीर खुद ही इतना मजबूत हो जाता है कि वह रोगों से स्वयं ही लड़ता है।

Star Fruit Benefit

खबरी ज्ञान अपने इस लेख में आपको एक ऐसे फल के बारे में बता रहा है जिसको की आप सब्जी मार्केट में आसानी से उनकी दुकानों पर रखा हुआ देख सकते हैं।

इस फल का नाम है स्टार फ्रूट या कमरख। आज हम अपने इस लेख में  कमरख के उपयोग के बारे में बतायेंगे। कमरख फल खाने के फायदे और कमरख के नुकसान के बारे में बताएंगे कृपया हमारे लेख को पूरा पढ़ें। Star Fruit Benefit

कमरख क्या है? (What is Star fruit)

कमरख फल को स्टार फ्रूट के नाम से भी जाना जाता है। जब इस फल को दुकानों पर रखा देखते हैं तो यह बिल्कुल स्टार की तरह दिखता है इसी के कारण इसे स्टार फल कहा जाता है।

कमरख का फल पीले रंग का होता है। यह फल पकने के बाद हल्के नारंगी रंग का हो जाता है और स्वाद में खट्टा होता है पूरा पका हुआ फल मीठा हो जाता है उसमें पोषक तत्व उचित मात्रा में होते है।

इसको आप दुकानों पर बाजारों में सब्जी के ठेले पर आसानी से देख सकते हैं।

Star Fruit Benefit

कमरख फल में बहुत अधिक औषधीय गुण होते हैं। यह कई रोगों में आपको फायदा पहुंचा सकता है।

इस फल में विटामिन बी और फाइबर जैसे पोषक तत्व उचित मात्रा में पाए जाते हैं। यह आपके पाचन को तो ठीक करता ही है इसके साथ में स्ट्रोक और हृदय रोग से बचाए रखने में कारगर साबित होता है।

इस फल की पत्तियां भी पेट के अल्सर को ठीक करने के काम आती है। यह फल बालों को जड़ों से मजबूत करने का काम करते हैं।

कमरख फल के फायदे (Benefits of Star Fruit)

वजन घटाने में

अगर आपका वजन दिन पर दिन बढ़ रहा है और बड़े हुए वजन से परेशान हैं तो आप इस कमरख फल के सेवन से अपना वजन घटा सकते हैं

कमरख फल में फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है और इसमें कैलोरी कम पाई जाती हैं इसलिए कमरख का सीमित मात्रा में सेवन करने से वजन को कम कर सकते हैं।

बालों में मददगार कमरख

कमरख फल बालों की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। कमरख में कई प्रकार के खनिज और विटामिन होते हैं। कमरख में जिंक और विटामिन बी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

यह दोनों ही औषधीय गुण बालों के विकास के लिए बहुत अच्छे होते हैं।

कमरख से बालों में रूसी भी नहीं होती है। विटामिन बी खाद्य पदार्थ बालों के लिए अच्छे होते हैं। बदलते लाइफस्टाइल के कारण बालों में कई समस्याएं हो जाती हैं। इन सभी समस्याओं से कमरख निजात दिलाता है।

कब्ज को दूर रखें

सर्दी के मौसम में कब्ज की शिकायत अधिक बढ़ जाती है। सर्दी के मौसम में खाना ठीक से नहीं पचता है वही इस मौसम में शरीर में ज्यादा मूवमेंट नहीं होता है जिससे पेट में कई तरीके की परेशानी हो जाती हैं।

कमरख में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। यह फाइबर खाने को पचाने में मदद करता है साथ ही पेट की गैस संबंधी परेशानियों को भी दूर करता है।

बवासीर में मददगार

अक्सर देखा गया है कि गर्मियों में लोगों को बवासीर की समस्या अधिक होती है। कमरख के प्रयोग से इस तरीके की बवासीर वाली समस्याएं नहीं होती हैं। कमरख किसी भी रूप में खाया जा सकता है आप चाहे ऐसे फल के रूप में काटकर खाएं या फिर इसका जूस बनाकर पी सकते है।

सुबह नाश्ते या लंच के रूप में सलाद के रूप में भी इसे खा सकते हैं। यह हमेशा आपको फायदा ही देता है।

हड्डियों की मजबूती

बढ़ती उम्र के कारण शरीर में हड्डियों के कई रोग पनपने लगते हैं। इन रोगों से बचाने में कमरख बहुत फायदा पहुंचाता है। स्टार फ्रूट में कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक जैसे कई तरीके के पोषक तत्व होते हैं जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

यह सभी गुण शरीर के जोड़ों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

कमरख त्वचा के रोग जैसे एक्जिमा, घमोरियां, लाल चकत्ते, दाद, खुजली, झुर्रियां आदि रोगों को जड़ से मिटाता है। कमरख स्टार फ्रूट में एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मिलते हैं जो त्वचा संबंधी रोगों को दूर करते हैं।

स्टार फ्रूट में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

विटामिन सी हमारे चेहरे पर चमक लाता है। चेहरे पर होने वाली मुहांसों को भी यह ठीक करता है।

मुहांसों में विटामिन सी बहुत लाभदायक साबित होता है। कमरख फल खाने से चेहरे के मुहासे खत्म होती हैं और चेहरे पर चमक आती है।

Star Fruit Benefit

कमजोरी को दूर करें

कमरख में कई तरीके के पोषक तत्व होते हैं। यह बुखार और शरीर में कमजोरी को दूर करता है। शरीर में आने वाली किसी भी प्रकार की कमजोरी हो यह कमरख ठीक करता है।

कमरख खाने से सारी कमजोरी एकदम गायब हो जाती है। यह स्वाद में खट्टा और मीठा होता है। कच्चा होने पर यह बहुत खट्टा और पकने पर यह मीठा हो जाता है।

कमरख खट्टा होता है तो यह आपके अंदर ऊर्जा देता है और कमजोरी को भगाता है।

श्वास संबंधी रोगों को दूर करें

स्टार फ्रूट या कमरख में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट हमारे स्वास्थ्य संबंधी परेशानी जैसे अस्थमा या फेफड़ों में इन्फेक्शन को ठीक करता है।

कोलस्ट्रोल स्तर को सुधारना

कोलस्ट्रोल हमारे शरीर की सभी कोशिकाओं में पाया जाता है। इसके स्तर में बढ़ोतरी हो जाए तो यह ह्रदय रोगों का मुख्य कारण बन सकता है।

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए कमरख फल के फायदे बहुत अधिक हैं।

कमरख में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ना के बराबर होती है जिसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का खतरा नहीं होता है।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए कमरख फल का उपयोग किया जा सकता है। कमरख में औषधीय गुण और अधिक है। कमरख में पोटेशियम की मात्रा पाई जाती है।

पोटेशियम हमारे शरीर के ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

कमरख के नुकसान (Disadvantage of Star Fruit)

  • जिन लोगों को किडनी की समस्या है वह इस कमरख का सेवन ना करें इसमें कुछ ऐसे कंपाउंड होते हैं जो किडनी में और ज्यादा परेशानी खड़ी करते हैं।कमरख में सोडियम होता है।
  • यह सोडियम हाई बीपी वाले लोगों को कुछ हद तक दिक्कत दे सकता है इसलिए सोडियम की अधिक मात्रा ब्लड प्रेशर को भी बढ़ा सकती है।
  • कमरख में मौजूद फाइबर अधिक मात्रा में खाने से पेट भी फूल सकता है।

FAQ:

Q: स्टार फ्रूट कब खाना चाहिए?

Ans: कमरख फल में बहुत अधिक औषधीय गुण होते हैं। यह कई रोगों में आपको फायदा पहुंचा सकता है। इस फल में विटामिन बी और फाइबर जैसे पोषक तत्व उचित मात्रा में पाए जाते हैं।

Q: क्या स्टार फ्रूट बालों के लिए अच्छा होता है?

Ans: कमरख फल बालों की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। कमरख में कई प्रकार के खनिज और विटामिन होते हैं।

कमरख में जिंक और विटामिन बी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह दोनों ही औषधीय गुण बालों के विकास के लिए बहुत अच्छे होते हैं

Q: स्टार फ्रूट कैसे खाया जाता है?

Ans: आप चाहे ऐसे फल के रूप में काटकर खाएं या फिर इसका जूस बनाकर पी सकते है। सुबह नाश्ते या लंच के रूप में सलाद के रूप में भी इसे खा सकते हैं। यह हमेशा आपको फायदा ही देता है।

 

Leave a Comment