UP Dhan kharid 2022-23: यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन 2022-23 का शुभारंभ किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अब धान की खरीद को मंडियों में न जाकर ऑनलाइन कर दिया है जिसके द्वारा अब सभी किसान अपनी धान की फसल को ऑनलाइन ही बेच पाएंगे।

इससे सरकार ने बिजोलिया की भूमिका को बिल्कुल खत्म ही कर दिया है। धान की फसल को बेचने खरीदने के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना है।

धान खरीद ऑनलाइन हो जाने से उत्तर प्रदेश के सभी किसानों को चिंता मुक्त और लाभ की प्राप्ति होगी उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए मंडियों में पड़े रहने की जरूरत नहीं है।

वह घर पर बैठकर ही अपनी फसल का उचित मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ही धान खरीद रजिस्ट्रेशन से संबंधित सारी जानकारियां किसानों तक पहुंचाएगी।

जिससे किसान घर बैठे ही इस योजना का लाभ उठा सकता है। इस योजना की पूरी जानकारी के लिए कृपया लेख को विस्तार पूर्वक पढ़ें।

यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन 2022-23

किसानों को अपनी धान की फसल को बेचते समय जो मंडी में परेशानियां होती थी।उन परेशानियों से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन को प्रारंभ किया गया है।

यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन के माध्यम से किसान अपनी फसल को घर पर बैठकर ही बीच सकता है और धन प्राप्त कर सकता है। राज्य के किसान अपनी फसल को बिना किसी परेशानी की उचित मूल्य पर ऑनलाइन सुविधा के द्वारा बेच पाएंगे।

सरकार आवेदन प्राप्त होने पर सीधे ही फसल को खरीद सकती है। किसानों को उनकी फसल का लागत मूल्य उत्तर प्रदेश सरकार उनके बैंक में डायरेक्ट ट्रांसफर कर देगी।

अपनी फसल को बेचने के लिए और किसानों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है जिससे किसान को फसल का भी नुकसान नहीं हो क्योकि  मंडी में भी फसल कई दिनों तक ऐसे ही पड़ी रहती हैं।

उत्तर प्रदेश धान खरीद रजिस्ट्रेशन का लाभ लेने के लिए किसान को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा और अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन के लिए मोबाइल फोन आधार से लिंक होना आवश्यक है।

UP Dhan kharid 2022-23 मुख्य बिंदु

योजना  का नाम UP DHAN KHARID REGISTRATION
किसने शुरू किया योगी आदित्यनाथ 
उद्देश्य किसानो को डिजिटल से जोड़ना 
लाभ उप्र  के किसान 
राज्य उत्तर प्रदेश 
साल 2022 
आधिकारिक वेबसाइट https://eproc.up.gov.in/
आवेदन का माध्यमऑनलाइन

धान खरीद रजिस्ट्रेशन संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां

  • सबसे पहले किसान को रजिस्ट्रेशन का फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट निकाल कर उसमें सभी जानकारियां भरनी होंगी।
  • रजिस्ट्रेशन के समय किसान को अपनी भूमि का विवरण भी उसमें दर्ज कराना होगा।
  • भूमि विवरण में खाता खतौनी संख्या भूमि का रकबा फसल का रकबा से संबंधित जानकारियां दर्ज करनी होंगी। यह जानकारियां अनिवार्य जानकारियां है।
  • किसान रजिस्ट्रेशन करवाते समय आधार कार्ड नंबर भी दर्ज कराना अनिवार्य होता है।
  • इसके बाद किसान को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होता है और रजिस्ट्रेशन नंबर को सुरक्षित रख लेना होता है।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में दर्ज की गई सूचनाओं की जांच करनी आवश्यक है कि कोई सूचना गलत तो नहीं भर गई है उसके बाद उसका एक प्रिंट और निकाल दिया जाता है।
  • अगर कोई सूचना गलत भर गई है उसको तुरंत ही ठीक कर दें और आवेदन को लाक कर दें ।
  • एक बार आवेदन लॉक होने के बाद दोबारा उसमें संशोधन नहीं किया जा सकता है।
  • आवेदन को लॉक करने के बाद आवेदन को फाइनल सबमिट कर देना है और आवेदन के अंतरिम प्रिंट को निकाल लेना है
  • जब तक किसान फॉर्म का लाख नहीं कर देता है तब तक फॉर्म जमा नहीं होगा।

 यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन के लाभ एवं विशेषताएं

  • यूपी धान खरीद योजना का प्रारंभ उत्तर प्रदेश के किसानों को आसान सुविधा देने और मंडी के चक्कर से निजात दिलाने के लिए की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी किसान अपनी फसल को बेचने के लिए ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होने से किसानों का समय और पैसे और परेशानी तीनों में ही कमी आएगी।
  • किसान अपनी फसल का उचित मूल्य प्राप्त कर सकेंगे।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन के माध्यम से किसानों की फसलों को खुद सरकार के द्वारा खरीदा जाएगा।
  • सरकार किसानों द्वारा भेजी गई फसल का भुगतान किसान के खाते में ही करेंगे।
  • अब किसानों को अपनी धान को बेचने के लिए किसी भी बिचौलिए के चक्कर में एक कम कीमत के चक्कर में नहीं पड़ना पड़ेगा वह सरकार को आसानी से अपनी फसल भेज सकेगा।
  • राज्य के किसान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करेंगे लेकिन किसान को अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड जरूर लिक कराना होगा।

यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर्ता को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • किसान के पास भूमि उत्तर प्रदेश में ही होनी चाहिए।
  • इस योजना में रजिस्ट्रेशन करवाते समय किसान का मोबाइल नंबर और आधार कार्ड दोनों लिंक होनी चाहिए।

यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • खाता खतौनी

यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन कैसे करें

UP Dhan Kharid Registration 2022-23

  • सबसे पहले आपको खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा
  • होम पेज पर पहुंचे पहुंचने के बाद किसान को यह आवेदन 6 चरणों में पूरा करना होगा।
  • पहले चरण में होम पेज पर स्टेप 1 रजिस्ट्रेशन प्रारूप पर क्लिक करना होगा।
  • प्रारूप पर क्लिक करते ही प्रारूप खुल जाएगा इस प्रारूप को डाउनलोड करना होगा।
  • दूसरे स्टेट में आपको फोर्म पर क्लिक करना होगा जिसके बाद आपके सामने एक नया फार्म जाएगा।
  • इस पेज पर आपको मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर आगे बढ़ना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जो जो जानकारियां मांगी गई है वह आपको भरनी होंगी।
  • तीसरे चरण में रजिस्ट्रेशन फॉर्म में भरी गई सारी जानकारियां पर ड्राफ्ट के रूप में देख सकते हैं।
  • चौथे चरण में आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म में कोई संशोधन हो तो वह कर सकते हैं।
  • पांचवें चरण में सारी जानकारियां सही भरने पर आपको यह फोर्म लॉक करना होगा।
  • छठे और अंतिम चरण में आपको मोबाइल नंबर कैप्चा कोड दर्ज करके फॉर्म को सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और टोकन नंबर प्राप्त होगा उसे संभाल कर रखें।

यूपी धान खरीद पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यूपी धान खरीदी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा ।
  • इसके बाद वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगइन फॉर्म दिखाई देगा।
  • आपको लॉगइन फॉर्म में पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • लॉगइन फॉर्म में आपको शाखा का चयन करना होगा।
  • उसके बाद आपको user-id का चुनाव करना होगा।
  • फोन में कैप्चा कोड डालकर सबमिट कर देना होगा। तब आप आसानी से लॉगिन हो जाओगे।

 

Leave a Comment