Women Asia Cup 2023: महिला एशिया कप के लिए टीम की घोषणा, श्वेता शेरावत बनी कप्तान

Women Asia Cup 2023: बीसीसीआई ने महिला एशिया कप 2023 के लिए इंडिया ‘ए’ टीम की घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट 12 जून से 21 जून तक खेला जाएगा।

Women Asia Cup 2023

अंडर-19 महिला विश्व कप विजेता टीम में शामिल श्वेता शेरावत को कप्तानी सौंप गई है। इसके साथ-साथ कई खिलाड़ियों को भी टीम में जगह मिली है। जिन्होंने अंडर 19 में शानदार प्रदर्शन किया। इस खेल के बल पर ही उन्होंने अपनी क़ाबिलियत दिखायी।

Women Asia Cup 2023

बीसीसीआई(BCCI) ने श्वेता शेरावत को एशिया कप में 14 सदस्य भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी सौंप गई है। भारत ‘ए’ टीम अपना पहला मैच 13 जून को हांगकांग में खेलेगी।

बीसीसीआई ने शुक्रवार को अपनी टीम की घोषणा कर दी थी। भारत ग्रुप ए में हांगकांग. थाइलैंड, पाकिस्तान के साथ है जबकि बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया, यूएई ग्रुप बी में शामिल है।

पार्शवी  चोपड़ा और सौम्या तिवारी भी शामिल

बीसीसीआई ने पूर्व ऑल राउंडर नुशीन अल खादिर को मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। खादिर ने जनवरी में अंतर 19 विश्व कप टूर्नामेंट के दौरान बैकरूम स्टाफ का नेतृत्व किया था।

इसके साथ ही मार्च में वुमेन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस की सहायक कोच भी बनी थी। वहीं टीम में श्वेता शेरावत के साथ सौम्य तिवारी, जी तृषा, तितास साधु, पार्शवी चोपड़ा और मन्नत शामिल हैं।

श्वेता शेरावत ने विश्व कप में सात पारियों में 297 रन बनाकर लिस्ट में सबसे ऊपर थी। वही 17 साल की पार्श्व में सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में से एक थी उन्होंने छह पारियों में 11 विकेट लेकर  टूर्नामेंट में दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनी।

भारतीय महिला टीम में सभी ने बखूबी अपनी हुनर का प्रदर्शन किया था। इस हुनर के ही बल पर अंदर-19 विश्व कप के फाइनल तक भारतीय टीम पहुंच पाई थी।

महिला एशिया कप के लिए भारतीय टीम

श्वेता शेरावत, सौम्या तिवारी, तृषा गोगड़ी, मुस्कान मलिक, प्रियंका पाटिल कनिका आहूजा, उमा छेत्री,  ममता मंडीवाला तितास साधू

Leave a Comment