Women’s IPL 2023: महिला आईपीएल जीतने वाली टीम को मिलेंगे 6 करोड़

Women’s IPL 2023: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) मार्च में महिला आईपीएल शुरू करने का पूरा पूरा इरादा है। आईपीएल टूर्नामेंट के पहले सीजन के लिए मीडिया राइट की तो पहले ही बिक्री हो चुकी है।

यह मीडिया राइट वायाकॉम 18 के द्वारा 951 करोड रुपए में 5 साल के लिए प्रसारण अधिकार खरीदे जा चुके हैं।

अब इस Cricket टूर्नामेंट को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है वह यह है कि यह टूर्नामेंट 4 मार्च को शुरू हो सकता है और उसी महीने की 26 तारीख को फाइनल मुकाबला खेलने की पूरी उम्मीद है।

Women’s IPL 2023

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला आईपीएल के मुकाबले मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम और डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा सकते हैं। पहले सीजन के मैच में कुल 22 मैच खेले जाएंगे।

पुरुष आईपीएल के लिए मुंबई के वानखेडे स्टेडियम को तैयार रखा जाएगा। पुरुष आईपीएल 1 अप्रैल को पुरुष आईपीएल के शुरू होने की संभावना है।

Women's IPL

कितनी होगी पुरस्कार राशि?

महिला आईपीएल खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि 10 करोड़ हो सकती है। टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को 6 करोड़ मिल सकते हैं वही उपविजेता टीम को 3 करोड़ दिए जाने की संभावना है।

तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 1 करोड़ में संतोष करना पड़ेगा।

कितने विदेशी खिलाड़ी ही रहेंगे?

पुरुष  IPL के दौरान किसी टीम की प्लेइंग 11 में अधिकतम 4 विदेशी खिलाड़ी ही होते हैं। महिला आईपीएल में यह नियम टूट सकता है। ऐसा अनुमान है कि 5 विदेशी खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में रखने की अनुमति होगी।

कितनी सैलरी कैप?

महिला आईपीएल के लिए सैलरी कैप को भी तय कर दिया गया है। यह 12 करोड़ होगी। इसमें अगले 4 वर्षों तक हर साल डेढ़ करोड़ रुपए की बढ़ोतरी होना संभव है।

पांचवें साल यह राशि 18 करोड़ हो जाएगी।

पुरुष आईपीएल जब शुरू हुआ था, तब आइकन खिलाड़ी चुने गए थे। महिला आईपीएल में ऐसा नहीं होगा। शुरुआती 3 सालों में 5-5 टीम खेलेंगे, उसके बाद 2 साल बाद 6 टीमें हिस्सा लेंगे।

Leave a Comment