Coriander Water Benefits: खाली पेट धनिया का पानी पीने के गजब फायदे

Coriander Water Benefits: हमारे दैनिक खानपान में धनिया का बहुत बड़ा रोल है। यह हमारे किचन में बड़ी आसानी से मिल जाता है। खाने में इसका इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है। यह खाने को स्वादिष्ट और सुगंधित बनता है लेकिन क्या आप धनिए के दाने सेहत में कितने महत्वपूर्ण है?

यह आपको कई समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। धनिया के दानो में विटामिन सी और विटामिन के और एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप रोजाना खाली पेट धनिए के पानी का सेवन करें या धनिया का पानी पिए तो सेहत से जुड़ी कई समस्याएं इससे दूर हो सकती हैं। इसके फायदे और बनाने का तरीका निम्नलिखित है

इम्यूनिटी में कारगर

धनिया के दाने आपको कई रोगों से बचाने में सक्षम है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं। इन दानो का पानी पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है जिससे आप कई तरीके के रोगों से बच सकते हैं और गंभीर गंभीर बीमारियां आपको अपनी जकड़ में नहीं ले पाएंगे।

शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो धनिया का पानी आपकी डायबिटीज को कंट्रोल करने में कारगर साबित होगा। यह ब्लड शर्करा के स्तर को कंट्रोल करने में मददगार तो होता ही है साथ में यह आपको गंभीर शुगर लेवल तक नहीं पहुंचने देता है। फिर भी आपकी शुगर लेवल अगर गंभीर है तो आप बगैर अपनी चिकित्सक से सलाह लिए इनका सेवन न करें क्योंकि यह एक आयुर्वेदिक तरीके हैं जो की धीरे-धीरे काम करते हैं। अगर आपका शुगर लेवल गंभीर है तो आपको डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

Coriander Water Benefits

वजन कम करने में सहायक

यदि आपका भी वजन बढ़ा हुआ है और इसे कम करना चाहते हैं तो धनिया के पानी को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे रोजाना सुबह खाली पेट पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और आप डिटॉक्स वॉटर के रूप में भी पी सकते हैं। यह ड्रिंक वजन कम करने में काफी हद तक आपकी मदद कर सकता है

आंखों के लिए फायदेमंद

धनिए में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ए जैसे बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आंखों की रोशनी के लिए बेहतर विकल्प हैं। आंखों के स्वास्थ्य के लिए आप रोजाना धनिए का पानी पी सकते हैं।

बालों को मजबूत बनाता है

धनिया कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन के  और कई तरीके के विटामिन के गठन जोड़ पाए जाते हैं जो की बालों को मजबूती प्रदान करते हैं। सुबह धनिया का पानी पीने से बालों का झड़ना, टूटना तो कम होता ही है इसके अलावा आप धनिया का तेल या हेयर मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

धनिया का पानी बनाने का तरीका

  • एक कटोरी में पानी ले और इसमें एक चम्मच धनिया के बीज डालें।
  • अब इस पानी को उबाल ले।
  • जब पानी आधा हो जाए तो गैस बंद कर दें।
  • अब इसे छान ले और गुनगुना होने पर पिए।

 

Leave a Comment