Arbi Leaves Benefits: पोषक तत्वों से भरपूर अरबी के पत्तों के फायदे

Arbi Leaves Benefits: अरबी की सब्जी बहुत सारे लोग पसंद करते हैं और यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद सब्जी है। इस सब्जी को बनाने के कई तरीके लेकिन क्या आप इसके पत्ते के बारे में भी जानते हैं कि यह पत्ता हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है और इसको किस-किस तरीके से बना सकते हैं।

यह पेट न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि शरीर में कई रोगों को भी दूर करते हैं। अरबी के पत्तों में आयरन, विटामिन सी और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य को ठीक करने में मदद करते हैं। इन पत्तों के निम्नलिखित फायदे हैं-

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए रामबाण

जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है। उन लोगों के लिए अरबी के पत्ते काफी फायदेमंद है। इन पत्तों में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो हाई बीपी का स्तर सामान्य करने में मदद करता है। हाई बीपी के मरीज अरबी के पत्तों को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

Arbi Leaves Benefits

इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर

दिन पर दिन हर व्यक्ति की इम्युनिटी कमजोर होती जा रही है जिससे बहुत सारे रोग इन्हें बड़ी आसानी से अपनी जकड़ में लेते आ रहे हैं। स्वस्थ रहने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत रहना बहुत जरूरी है और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी युक्त फूड्स खाने की सलाह डॉक्टर के द्वारा दी जाती है।

अरबी के पत्तों में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। आप अपनी डाइट में इन पत्तों को शामिल कर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं और कई बीमारियों से अपने और अपने परिवार को बचा सकते हैं

बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करना

अरबी के पत्तों में बहुत ज्यादा पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें फैट की मात्रा कम होती है। यह फाइबर  से भरपूर होते हैं जो बड़े हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

अरबी के पत्तों में विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में होता है जो कि हमारी आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। अगर आप अरबी की पत्तों को अपने खाने में शामिल करते हैं तो आपको विटामिन ई की कमी नहीं होगी और आप आंखों से जुड़ी बीमारियां मोतियाबिंद, मायोपिया आदि से बच सकते हैं।

वजन कम करने में मददगार

अरबी के पत्ते वजन को भी कम कर सकते हैं। इनमें प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक और फैट की मात्रा कम होती है। आप वेट लॉस डाइट में भी अरबी के पत्तों को जरूर शामिल करें। इसके अलावा यह पत्तियां कैल्शियम और पोटेशियम से भी भरपूर होती है और आपको कई गंभीर बीमारियों से भी बचाएंगे।

लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक

एनीमिया की मरीज के लिए अरबी के पत्ते किसी वरदान से कम नहीं होते हैं। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर में लाख रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होते हैं जिससे हमारे शरीर में खून की कमी भी नहीं होती है क्योंकि खून की कमी से सीधा संबंध एनीमिया से ही है।

Leave a Comment