Disease X Pandemic: कोरोना से 7 गुना खतरनाक बीमारी

Disease X Pandemic: दुनिया भर के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि covid-19 के बाद अब एक और नई महामारी का जोखिम हो सकता है जिसको लेकर सभी लोगों को अभी से अलर्ट होने की आवश्यकता है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आगाह  किया है कि इस नई महामारी के कारण 50 मिलियन से भी अधिक लोग मौत की नींद सो सकते हैं। यह निश्चित ही बड़ा स्वास्थ्य जोखिम हो सकता है।

Disease X एक नई महामारी

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सावधान किया है कि अगली महामारी के लिए जिस बीमारी को प्रमुख कारण के तौर पर देखा जा रहा है। वह संभावित तौर पर Disease X हो सकती है इस महामारी का जोखिम अभी भी है जिसका मतलब है कि इसकी शुरुआत हो चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह महामारी covid-19 की तुलना में 7 गुना अधिक गंभीर है और घातक है। नतीजतन स्वास्थ्य विभाग पर इसके कारण आने वाले समय में बड़ा दबाव आने का भी खतरा हो सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि हर किसी में इस रोग का खतरा नहीं माना जा सकता है पर निश्चित ही यह वैश्विक स्तर पर बड़ी आबादी को प्रभावित करने वाली बीमारी हो सकती है।

Disease X Pandemic

क्या है Disease X?

Disease X एक जैसे नई महामारी के लिए प्रमुख जोखिम का कारक माना जा रहा है। वास्तव में यह कोई बीमारी नहीं बल्कि एक शब्द है।  हालांकि अगली महामारी के लिए कौन सी बीमारी कारक है। फिलहाल चिकित्सा अनुसंधान में यह स्पष्ट नहीं है। पहली बार साल 2018 में इस टर्म का उपयोग हो ने किया था।

वायरस और रोग जनकों पर निगरानी

करीब 25 तरह के वाइरस और उनकी फैमिली की निगरानी कर रहे हैं जिससे यह समझा जा सकता है कि आने वाले दिनों में किस वायरस या रोगजनक के कारण महामारी जैसे हालात बन सकते हैं। पिछले दिनों जानवरों से इंसानों में संक्रमण होने का जोखिम अधिक देखा जा रहा है।

इस तरह के रोगों को लेकर भी गंभीरता से ध्यान दिया जा रहा है। सभी लोगों की अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। यही एक तरीका होगा जो आपको संक्रामक रोगों और इसके कारण होने वाले जोखिमों से बचाने में मददगार हो सकता है।

 

Leave a Comment